15 सालों से दौड़ रही गाड़ियों को मिलेगा आराम

गौतमबुद्ध नगर की सड़कों से 70 बसें हटेंगी : 15 सालों से दौड़ रही गाड़ियों को मिलेगा आराम

15 सालों से दौड़ रही गाड़ियों को मिलेगा आराम

Google Image | Symbolic Image

Noida News : गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सड़कों से बसों को हटाया जाएगा। जिन बसों को चलते हुए 15 साल से ज्यादा का समय हो गया है, उन बसों को सड़को से हटाने के लिए आदेश जारी हुआ है। इसको देखते हुए नोएडा के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh Transport Corporation) से 100 नई बसों की मांग की हैं।
 
हर महीने चार से पांच बसें को हटाया
नोएडा के यूपी रोडवेज डिपो से 15 साल पुरानी 70 बसों को सड़कों से हटाया जाएगा। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि बसें कम होने के बावजूद यात्रियों को परेशानियां नहीं होंगी। इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। बसों को हटाने के लिए सूची निगम को भेजी गई है। यह प्रक्रिया मई से दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान हर महीने चार से पांच बसें को हटाई जाएंगी। उधर, लोकसभा चुनाव के कारण बसों के आने और पत्राचार का मामला अभी ठंडे बस्ते में होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जुलाई 2023 में 23 नई बसें मिली थीं।

शासन से 100 नई बसों की मांग
आपको बता दें कि नोएडा डिपो से सहारनपुर, कासगंज, बाह, सादाबाद, बरसाना और बुलंदशहर समेत रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। अब 15 साल का समय पूरा कर चुकी बसों को मई से हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी और दिसंबर तक चलेगी। अगर शासन से बसें मिल जाएगी तो ग्रेटर नोएडा डिपो में 50 और नोएडा डिपो में 22 बसों की जरूरत पूरी होने वाली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.