प्रेमिका ने महंगा गिफ्ट मांगा तो 17 वर्षीय प्रेमी ने किया सुसाइड, फांसी पर लटका मिला शव

नोएडा : प्रेमिका ने महंगा गिफ्ट मांगा तो 17 वर्षीय प्रेमी ने किया सुसाइड, फांसी पर लटका मिला शव

प्रेमिका ने महंगा गिफ्ट मांगा तो 17 वर्षीय प्रेमी ने किया सुसाइड, फांसी पर लटका मिला शव

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : गौतमबुद्ध नगर के गेझा में रहने वाले एक 17 साल के किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस जांच में पता चला है कि किशोर एक युवती से प्यार करता था। युवती ने उससे महंगा तोहफा मांगा था। जिसे वह देने में किशोर विफल रहा। इस बात से परेशान होकर उसने आत्महत्या किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपनी मां के साथ रहता था प्रेमी
पुलिस ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के गेझा गांव में अपनी मां के साथ किराए पर रहने वाले शिवा (17 वर्ष) ने गुरूवार की सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मां का रो-रोकर बुरा हाल
नोएडा पुलिस के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि मृतक एक युवती से प्यार करता था। युवती ने उससे महगां तोहफा मांगा था। जिसे वह देने में किशोर असफल रहा। इस बात को लेकर वह परेशान था और गुरूवार की सुबह उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.