19 वर्षीय युवती महिला का शव फांसी पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी- हत्या या आत्महत्या

नोएडा : 19 वर्षीय युवती महिला का शव फांसी पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी- हत्या या आत्महत्या

19 वर्षीय युवती महिला का शव फांसी पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी- हत्या या आत्महत्या

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला का शव बुधवार की सुबह को पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि उसने आत्महत्या किया है, जबकि उसके मायके वालों का आरोप है कि उसकी दहेज के लिए हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 साल पहले हुई थी शादी
अपर पुलिस उपायुक्त ईलामारन ने बताया कि थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी के 25 फुटा रोड के पास स्थित एक मकान में रहने वाली सबा (19 वर्ष) का शव घर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के पति शादाब ने पुलिस को बताया है कि उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या किया है।

ससुरालवालों पर लगा हत्या का आरोप
अपर उपायुक्त ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम और मजिस्ट्रेट को बुलाया गया है। महिला की 2 माह पहले शादी हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं मृतका के पिता इंतजार ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की दहेज की हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.