अगवा हुई 2 लड़कियां मिलीं तो 2 हुईं गायब, पुलिस ने कहा- इनको भी ढूंढ़कर लाएंगे

Noida News : अगवा हुई 2 लड़कियां मिलीं तो 2 हुईं गायब, पुलिस ने कहा- इनको भी ढूंढ़कर लाएंगे

अगवा हुई 2 लड़कियां मिलीं तो 2 हुईं गायब, पुलिस ने कहा- इनको भी ढूंढ़कर लाएंगे

Google Image | Symbolic

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों से अगवा हुई दो किशोरियों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। पुलिस इनका डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-37 से एक 14 वर्षीय नेपाली युवती घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया है। उसका डॉक्टरी परीक्षण करवाया जा रहा है। 

किशोरी से रेप, पुलिस ने बरामद किया
पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के बिशनपुरा गांव से एक किशोरी 20 मई को लापता हो गई थी। किशोरी के परिजनों ने एक युवक पर उसको अगवा करने का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है। उसका परीक्षण करवाया जा रहा है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि उसको अगवा करने वाले आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

कक्षा दसवीं की छात्रा लापता
थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव से एक दसवीं कक्षा की छात्रा 5 जून से लापता है। छात्रा की मां ने थाना सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना सेक्टर-49 के प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी 15 वर्षीय बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है और वह 5 जून से लापता है। लड़की की मां ने एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक 17 साल की लड़की गायब
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी 17 वर्ष की बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक अजय चाहर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.