साईं करुणा धाम का मनाया गया 21वां स्थापना दिवस 

Noida News : साईं करुणा धाम का मनाया गया 21वां स्थापना दिवस 

साईं करुणा धाम का मनाया गया 21वां स्थापना दिवस 

Tricity Today | कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण

Noida News : साईं करुणा धाम का 21वां स्थापना दिवस को बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रद्धेय गुरु डॉ.चन्द्रभानु सत्पथी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम श्रद्धेय डॉ. चन्द्रभानु सत्पथी द्वारा दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। साईं करुणा धाम के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष की तरफ से अंग वस्त्र और पगड़ी पहनाकर चन्द्रभानु सत्पथी का स्वागत किया।
 
मेडले का प्रस्तुतिकरण

सर्वप्रथम गुरुग्राम के बच्चों द्वारा मेडले का प्रस्तुतिकरण किया। तदोपरांत साईं करुणा धाम के बच्चों द्वारा बाबा के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया, जो कि मनमोहक था। विजय महरोत्रा द्वारा सुन्दर भजन गायन प्रस्तुत किया, जिसका दर्शकों ने ध्वनि से स्वागत किया। इसके पश्चात एक अद्भुत अलौकिक ओडीसी नृत्य आहना रे द्वारा प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा साई प्रभा मैग्जीन के 13वें अंक का विमोचन किया। अंत में बाबा की जीवनी एवं लीलाओं पर आधारित लेजर शो का प्रस्तुतिकरण किया, जिसका सभी दर्शकों ने खड़े होकर प्रशंसा की। इसके पश्चात भंडारे का वितरण किया गया।

साईं भक्तों से आवाहन 
मुख्य अतिथि चन्द्रभानु सत्पथी ने साईं संस्थाओं और भक्तों को जनहित में कार्य करने के लिये प्रेरित किया, जिसमें जरुरतमंदों के लिये चिकित्सक सुविधा और शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु मिलकर प्रयास करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों और वंचितों को भोजन भी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी साईं भक्तों का आवाहन किया कि गरीबों और वंचितों की सेवा ही सही अर्थ में मानव सेवा है। साई बाबा स्वयं द्वारका माई में भक्तों को जनहित के कार्यों को करने के लिए प्रेरित करते थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.