डायबिटिक फोरम के 25 साल बेमिसाल, 1220 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच, पंकज सिंह बोले- अनगिनत वर्षों तक और हो सेवा

नोएडा : डायबिटिक फोरम के 25 साल बेमिसाल, 1220 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच, पंकज सिंह बोले- अनगिनत वर्षों तक और हो सेवा

डायबिटिक फोरम के 25 साल बेमिसाल, 1220 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच, पंकज सिंह बोले- अनगिनत वर्षों तक और हो सेवा

Tricity Today | डायबिटिक फोरम के 25 साल बेमिसाल, 1220 लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच

Noida News : नोएडा डायबिटिक फोरम ने आम लोगों की सेहत की जांच, परामर्श, जागरूकता और सेवा के 25 वर्ष का शानदार सफर पूरा कर लिया है। फोरम ने अपनी स्थापना के सिल्वर जुबली वर्ष पर आज शनिवार (5 दिसंबर) को सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क मेगा हेल्थ मेले का आयोजन किया। यह मेला सुबह 9 बजे आरम्भ हुआ। जिसमें 1220 लोगों की ईसीजी, ब्लड ग्लूकोज, लंग्सर टेस्टस, आंख कान गला, यूरिक एसिड, अल्ट्रांसाउंड, बॉडी मास इंडेक्स, इको, फैटी लीवर की जांच की गई। इस अवसर पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह और पूर्व विधायक नवाब सिह नागर ने डॉक्टरों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। 

1996 में हुई स्थापना
 नोएडा डायबिटिक फोरम के अध्यक्ष डॉ. जीसी वैष्णंव और पंकज जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा डायिबिटिक फोरम की स्थापना 1996 को 11 सदस्यों के साथ की गई थी। आज इसके सदस्यों की संख्या 900 से भी ज्यादा है। उन्होंने बताया कि 25 साल का यह सफर कैसे पूरा हुआ, इसका पता ही नहीं चला। लोगों का भरपूर सहयोग पूरा मिला। इस 25 साल के दौरान लाखों से भी ज्यादा मरीजों की निशुल्क जांच की गई। 

लाइफ स्टाइल से हुआ बदलाव
डॉ. वैष्णव ने कहा कि बीते सालों में हमारे लाइफ स्टाइल में बहुत बदलाव आया है। पहले लोग पैदल चलते थे, अब कारों में चलने लगे हैं। खाने का स्टाइल बदल गया है और जीवन में तनाव और स्ट्रेस बढ़ रहा है। इसके कारण लोग बीमारी के ज्यादा शिकार हो रहे है। यह बीमारी अमीरी-गरीबी देखकर नहीं होती है। इसके शिकार हर वर्ग के लोग हो रहे हैं। 

डायबिटीज के मरीजों की संख्या ज्यादा
नोएडा डायबिटिक फोरम ने 2004 में पहाड़ों पर कैंप लगाना शुरू किया था, तब हमें 10 मरीज डायबिटीज के मिलते थे। इस साल 2021 में कैंप लगाया गया और 1,400 लोगों की जांच की गई। जिसमें से 750 लोग डायबिटीज के मरीज मिले है। नोएडा डायिबिटिक फोरम के शिविरों और अन्य अस्पतालों में जांच कराने आए मरीजों में पीपी और फास्टिंग की रिपोर्ट सामान्य के बावजूद एचबीएसी की जांच 150 मरीजों में बढ़े हुए डायबिटीज की पुष्टी हुई। कैंप मे आये 7 लोग ऐसे थे, जिन्हे मालूम नही था कि वो डायबिटीजकि चपेट आ चुके है।

अनगिनत सालों तक चलता रहे, मैं यही कामना करता हूं : पंकज सिंह
इस अवसर पर स्थानिक विधायक पंकज सिंह और पूर्व विधायक नवाब सिह नागर ने डॉक्टरों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। पंकज सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से 25 साल से नोएडा डायबिटिक फोरम लोगों की सेवा कर रहा है। मैं इन इनके सदस्यों का अभिनंदन करता हूं। एक-दो बार कैंप लगाना तो आसान है लेकिन नियमित रूप से 25 साल तक इस प्रकार कैंप लगाया जाए, ऐसा सेवा भाव को लेकर प्रोफेशन में आए लोग ही कर सकते है। करोना काल में भी डॉक्टरों ने अहम भूमिका निभाई थी। यह कैंप 25 ही नहीं 50 और अन्य अनगिनत सालों तक चलता रहे, मैं यही कामना करता हूं। 
 
नामी अस्पतालों के डॉक्टरों ने किया शानदार काम 
नोएडा डायबिटिक फोरम के अध्यक्ष पंकज जिंदल ने बताया कि फोरम हर महीने के तीसरे रविवार को सामाजिक संगठन और आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता है। मेले के आयोजन में भारत विकास परिषद और नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन ने अपना सहयोग दिया। शहर के प्रमुख अस्पताल जिसमें मेट्रो, कैलाश अस्पताल, सुमित्रा हॉस्पिटल, मेट्रो, फिलिक्स, प्रकाश, निओ और विनायक अस्पताल के 45 डॉक्टर ने जांच की है। इस मेले में 20 से ज्यादा फार्मास्युटिकल अपना स्टाल लगाकर दवाओं को निशुल्क वितरण करते है। 

इन लोगों का विशेष योगदान
 
नोएडा डायिबिटिक फोरम के चेयरमैन प्रताप मेहता ने बताया कि इस अवसर पर डॉक्टयरों फार्मासुटिक्लस कम्पनी और आयोजन से जुडे लोगों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। मेगा स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए डॉ. कौशिक, डॉ. विनोद, संजय शर्मा, प्रताप मेहता, एनआईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन, राजीव अजवानी, संतोष, विनय शर्मा और संतोष गंगल का विशेष सहयोग रहा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.