नोएडा के 33% लोग नहीं मानते ट्रैफिक रूल्स, बिना हेलमेट वाले सबसे ज्यादा, जानिए कितने करोड़ का भरा जुर्माना

ट्राईसिटी टुडे एक्सक्लूसिव रिपोर्ट : नोएडा के 33% लोग नहीं मानते ट्रैफिक रूल्स, बिना हेलमेट वाले सबसे ज्यादा, जानिए कितने करोड़ का भरा जुर्माना

नोएडा के 33% लोग नहीं मानते ट्रैफिक रूल्स, बिना हेलमेट वाले सबसे ज्यादा, जानिए कितने करोड़ का भरा जुर्माना

Tricity Today | ट्राईसिटी टुडे एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Noida News : वर्ष 2022 में नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट के 2,38,225 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। इसके अलावा बिना पार्किंग के वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ एक लाख से भी अधिक चालान काटे हैं। इसकी जानकारी नोएडा ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी अनिल कुमार यादव ने दी है। 

लोगों को अपनी और दूसरों की जान की फिक्र नहीं
जिले की जनसंख्या करीब 20 लाख हैं और करीब 6 लाख लोग ट्रैफिक रूल्स का पालन नहीं करते हैं। जिसका मतलब साफतौर पर जिले के करीब 33% लोगों के लिए अपनी और दूसरे की जान की कोई कीमत नहीं है। इससे पता चलता है कि भले ही नोएडा ट्रैफिक पुलिस और सामाजिक संस्था लोगों को जागरूक करें, लेकिन उसके बावजूद भी आम जनता को कोई असर नहीं पड़ता है। दोपहिया वाहन चालक अपनी जान हथेली में लेकर सड़कों पर घूमते हैं। जिसकी वजह से नोएडा ट्रैफिक पुलिस को यह कार्रवाई करनी पड़ती है। 

कुल 5,88,345 वाहनों के चालान हुए
नोएडा ट्रैफिक के डीसीपी ने बताया कि सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हैं। वर्ष 2022 में 2.38 लाख से भी अधिक वाहनों के चालान काटे गए थे। कुल मिलाकर 5,88,345 लोगों के खिलाफ चालान काटकर कार्रवाई की गई। 

82 स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगे
ट्रैफिक डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि इन लोगों से करीब 4 करोड़ रुपए से भी अधिक की वसूली की गई है। उसके बावजूद भी लोगों को कोई असर नहीं पड़ता है। यातायात के नियमों का पालन करवाने के लिए जिले के करीब 82 स्थानों पर हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ई-चालान के तहत भी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से लोगों के ऊपर नोएडा ट्रैफिक पुलिस की पैनी नजर है।

लोगों को कर रहे जागरूक, लेकिन फिर भी...
आपको बता दें कि इसके अलावा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूक प्रोग्राम भी चलाए जाते हैं। सड़कों और अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जाता है। उसके बावजूद भी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं। जिसकी वजह से लोगों को कार्रवाई करनी पड़ती है। उनका कहना है कि सड़क हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या में अधिकतर वही लोग होते हैं, जो यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हैं।

चालानों के आंकड़े
बिना हेलमेट -
2,38,225
नो पार्किंग - 1,07,252
विपरीत दिशा - 61,357  
ओवर स्पीड - 37,261
सीट बेल्ट - 35,839
रेड लाइट जम्प - 34,826
बिना लाइसेंस - 14,183
गलत नंबर प्लेट - 12,723
तीन सवारी - 12,609
बिना बीमा - 7,895
बिना प्रदूषण - 5,613

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.