37 साल की महिला का 20 साल छोटे लड़के पर आया दिल, परिवार हुआ खिलाफ तो घर से लेकर भागी

नोएडा में एक प्यार ऐसा भी : 37 साल की महिला का 20 साल छोटे लड़के पर आया दिल, परिवार हुआ खिलाफ तो घर से लेकर भागी

37 साल की महिला का 20 साल छोटे लड़के पर आया दिल, परिवार हुआ खिलाफ तो घर से लेकर भागी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : कहते हैं कि प्यार अंधा होता है, लेकिन कभी-कभी इतना अंधा हो जाता है कि ना तो उम्र का लिहाज दिखाई देता है और ना ही समाज की लाज। ऐसा ही एक मामला नोएडा से आया है। जहां पर एक 37 साल की महिला का अपने से करीब 20 साल छोटे लड़के पर दिल आ गया। महिला नाबालिग लड़के से बेहद ज्यादा प्यार करने लगी, लेकिन उसको पता था कि उसके इस रिश्ते को कोई स्वीकार नहीं करेगा। जिसके बाद वह लड़के को लेकर फरार हो गई है। अब नाबालिग लड़के की मां ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला
सेक्टर-20 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने इस मामले में पूरी जानकारी दी है। डीपी शुक्ला ने बताया कि कोतवाली में संतोष देवी नामक एक महिला ने शिकायत दी है। महिला की शिकायत के मुताबिक एक 37 साल की महिला उसके 17 वर्षीय बेटे को बहला-फुसलाकर ले गई है। महिला का नाम वर्षा है। महिला ने शिकायत दर्ज करवाते हुए अपने बेटे को पुलिस से वापस मांगा है। 

पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की
डीपी शुक्ला ने बताया कि इस मामले में काफी गंभीरता के साथ जांच की गई। जांच में पता चला है कि महिला नाबालिग लड़के को प्यार करती है, इसलिए उसको भगाकर ले गई है। महिला और किशोर के परिजनों को दोनों के रिश्ते पर आपत्ति थी, इसी वजह से महिला अपने साथ किशोर को लेकर भाग गई है। पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.