सेप्टिक टैंक में मिला 4 महीने के मासूम का शव, पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

ग्रेटर नोएडा : सेप्टिक टैंक में मिला 4 महीने के मासूम का शव, पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

सेप्टिक टैंक में मिला 4 महीने के मासूम का शव, पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर से बड़ी खबर है। जनपद के ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के एक गांव में चार महीने के बच्चे की सेप्टिक टैंक में डूबकर मौत हो गई है। इस वजह से पूरा गांव दुख में है। काफी तलाश के बाद बच्चे को टैंक में पाया गया। मगर तब तक देर हो चुकी थी। अब इस मामले में बच्चे के पिता ने एक किशोरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

नोएडा पुलिस के मीडिया प्रभारी ने बताया कि घटना थाना दनकौर क्षेत्र के मुंज खेड़ा गांव की है। गांव में रहने वाले साहब सिंह का चार महीने का बच्चा रविवार को घर से लापता हो गया था। परिजनों-पड़ोसियों और ग्रामीणों ने बच्चे की खूब तलाश की। मगर उसका कहीं सुराग नहीं मिला। घर में मातम का माहौल हो गया। पूरे गांव में लोग बच्चे के गुम होने को लेकर उदास थे। 



काफी तलाश के बाद मासूम का शव देर रात को घर के पास बने सेप्टिक टैंक में मिला। उन्होंने बताया कि मामले में साहब सिंह ने एक किशोरी को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला पंजीकृत कर लिया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.