पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत, एक की होने वाली थी शादी

नोएडा : पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत, एक की होने वाली थी शादी

पिछले 24 घंटे के दौरान 4 लोगों की मौत, एक की होने वाली थी शादी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा के फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले एक बीपीओकर्मी ने बीती रात अपने घर पर कथित रूप से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार उसकी अभी कुछ दिन पहले ही शादी तय हुई थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। 

पुलिस आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फेस-3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले परशुराम यादव (21) एक बीपीओ में काम करता था। वह मानसिक रूप से परेशान रह रहा था। उन्होंने बताया कि बीती रात को परशुराम ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  

 इसके अलावा थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले भूपेंद्र मिश्रा (42) नामक सिक्योरिटी गार्ड ने मानसिक तनाव के चलते कल रात कथित रूप से पंखे से फंदा लगा कर आत्मत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में जिला अस्पताल में पूजा नामक एक महिला की मौत हो गयी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह संदिग्ध अवस्था में अपने घर में घायल मिली थी।  उन्होंने बताया कि 

सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर-55 स्थित एक होटल में ठहरे बीसीए के छात्र की आज सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान हर्षित अग्निहोत्री (23) के रूप में की गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार छात्र नशे का आदी था और उन्हें शक है कि नशे के ओवरडोज की वजह से उसकी मौत हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.