24 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत

गौतमबुद्ध नगर :  24 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत

24 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत

Google Image | 24 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में 4 लोगों की मौत

Gautam Buddh Nagar News : गौतमबुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे के दौरान चार हादसे हुए हैं। इन हादसों में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। इनमें से एक शव की पहचान नहीं हो पाई लेकिन पुलिस को उसके पास से कुछ कागज मिले हैं। जिसके आधार पर शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव के पास बीती रात को हुए एक सड़क हादसे में सुरेश (55 वर्ष) पुत्र रामचंद्र की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने सुरेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

थाना फेस 2 क्षेत्र के ही सैमसंग कंपनी के पास हुए एक हादसे में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। थाना फेस-2 पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले किया है। शव के पास से कुछ कागज मिले है। जिनके आधार पर छानबीन की जा रही है।  

थाना बीटा-दो क्षेत्र के अल्फा सेक्टर के पास हुए एक सड़क हादसे में रिंकू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

थाना सूरजपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में टीकाराम (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें  मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.