कम हो गए पौने पांच लाख मुकदमे, लोक अदालत में आपसी समझौते से हुआ निपटारा

गौतमबुद्ध नगर से बड़ी खबर : कम हो गए पौने पांच लाख मुकदमे, लोक अदालत में आपसी समझौते से हुआ निपटारा

कम हो गए पौने पांच लाख मुकदमे, लोक अदालत में आपसी समझौते से हुआ निपटारा

Tricity Today | Gautam Budh Nagar Court

Noida News : राष्ट्रीय लोक अदालत अपने मकसद में कामयाबी का नया इतिहास रच दिया है। गौतमबुद्ध नगर में आयोजित लोक अदालत में कुल 4,76,896 वादों का निस्तारण किया गया। डिस्ट्रिक्ट जज अवनीश सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित लोक अदालत में आपसी सहमति से मामलों निस्तारण किया गया। यह जानकारी अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ऋचा उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों में विवादों के निपटारे की सबसे अच्छी बात है कि इसमें न किसी की जीत होती है और न किसी की हार। यानि दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से वादों का निस्तारण होता है। इससे समाज में विद्वेष और वैमनस्य नहीं बढ़ता है। 

जिला अदातल के जजों ने निपटाए ढाई लाख से अधिक मामले
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ऋचा उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय व तहसील स्तर पर किया गया। इसमें जिला अदालत में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों ने कुल 2,58,502 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा राजस्व न्यायालय ने 81,871 तथा प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैंकों के 230 मामले, एनपीसीएल के 15, बीएसएनएल के 47, परिवहन विभाग के 21,272 तथा यातायात विभाग के 1,00,602 मामलों का निस्तारण किया गया। इस तरह जिले में कुल 4,76,896 मामलों का निस्तारण किया गया। 

34 आपराधिक अपील वादों का निस्तारण 
सचिव ऋचा उपाध्याय ने बताया कि जिला जज अवनीश सक्सेना ने 34 आपराधिक अपील वादों का निस्तारण किया। वाणिज्य न्यायालय के पीठासीन अधिकारी इंदर प्रीत सिंह जोश ने 21 मामलों का निस्तारण किया। इससे 1 करोड़ 43 लाख 56 हजार 286 रुपए समझौता धनराशि प्राप्त हुई। इसके अलावा अतिरिक्त वाणिज्य न्यायालय के पीठासीन अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने 25 मामले निपटाए। इससे 2 करोड़ 74 लाख 10 हजार 581 रुपए समझौता राशि प्राप्त हुई। मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी नरेन्द्र कुमार पाण्डे ने 43 वादों का निपटारा किया। इससे 3 करोड़ 46 लाख 10 हजार 723 रुपए की समझौता राशि प्राप्त हुई। 

पारिवारिक मुकदमे भी निपटाए
ऋचा उपाध्याय ने बताया कि परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश प्रकाश नाथ श्रीवास्तव ने 23, अपर जिला जज प्रथम प्रदीप कुमार ने 09, एससी एसटी एक्ट की विशेष न्यायाधीश प्रतीक्षा नागर ने 20 और अपर जिला जज तृतीय विजय कुमार हिमांशु ने 03 वादों का निपटारा किया। उन्होंने बताया कि अपर जिला जज पंचम मोना पंवार ने 803 वादों का निस्तारण कर 50 लाख 84 हजार 098 रुपए जुर्माने की रकम वसूल की है। इसके अलावा अपर जिला जज षष्टम राजेश कुमार मिश्रा ने 01, अपर जिला जज पॉक्से कोर्ट विकास नागर ने 02 वादों का निपटारा किया। इस मामले में 1000 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय प्रियंका सिंह ने 01, परिवार न्यायालय की अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश बुशरा आदिल रिजवी ने 04 वादों का निस्तारण किया। 

वादों का निपटारा कर लगाया जुर्माना
लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुशील कुमार ने 1,03,267 वादों का निपटारा कर 10,29,000 रुपए बतौर जुर्माना वसूल किया। सिविल जज (वरिष्ठ संवर्ग) जयहिंद कुमार सिंह ने 32 वादों में उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी कर 3 करोड़ 26 लाख 56 हजार 260 रुपए का राजस्व प्राप्त किया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम शिवानी त्यागी  ने 24,431 वादों का निपटारा कर 3,52,720 रुपए बतौर जुर्माना वसूल किया। इसके अलावा सिविल जज (वरिष्ठ संवर्ग)/एफटीसी प्रदीप कुमार ने 32,509 वादों का निपटारा किया और 8,01,980 रुपए की राशि बतौर जुर्माना वसूल किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन अर्पिता सिंह ने 09 वादों का निस्तारण किया। इससे 2,601 रुपए समझौता राशि प्राप्त हुई। 

इन्होंने निपटाए इतने मामले
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ऋचा उपाध्याय ने बताया कि सिविल जज (कनिष्ठ संवर्ग) जेवर नाजिम अकबर ने 225 वादों का निस्तारण कर 6,410 रुपए जुर्माना लगाया। (कनिष्ठ संवर्ग) प्रथम व वर्चुअल कोर्ट ऋचा शुक्ला ने 20,451 मामले निपटाए और उससे 14 लाख 41 हजार 800 रुपए जुर्माना लगाया। सिविल जज (कनिष्ठ संवर्ग)/एफटीसी द्वितीय आर्कित ने 27,298 वादों का निस्तारण कर 2,10,130 रुपए जुर्माना लगाया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन नूपुर श्रीवास्तव ने 27,812 मामलों का निपटारा कर 11 लाख 25 हजार 670 रुपये का जुर्माना अदा करने का आदेश दिया। इसके अलावा विशेष न्यायाधीश धारा 138 एनआई एक्ट राजेन्द्र कुमार-तृतीय ने 16 मुकदमों का निस्तारण कर 2 करोड़ 25 लाख 14 हजार 714 रुपये की समझौता राशि अदा करने का आदेश दिया। अतिरिक्त न्यायालय संख्या-2 नलिन काॅत त्यागी ने 97 वादों का निस्तारण कर 1,34,935 रुपए समझौता राशि देने का आदेश दिया है। इसके अलावा अतिरिक्त न्यायालय संख्या 253 विजय कुमार अग्रवाल ने 253 मामलों में 4 करोड़ 96 लाख रुपए समझौता धनराशि अदा करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि जनपद स्थित न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों ने कुल 2,58,502 मुकदमों का निस्तारण किया। 

सरकारी मामलों का भी निस्तारण
ऋचा उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत नोएडा औद्योगिक प्राधिकरण के 3,380 मामले, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 78 यानि कुल प्री-लिटीगेशन के 3,458 मामलों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व तहसीलदार आदि समस्त विभागों से प्राप्त विवरण के अनुसार राजस्व के 81,871 वादों का निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 4,76,896 मामलों का निस्तारण हुआ, जिसमें 25 करोड़ 76 लाख 11 हजार 337 समझौता धनराशि अदा करने के आदेश दिए गए। इसके अतिरिक्त 01 से 08 सितंबर 2023 तक जिला कारागार गौतमबुद्वनगर में निरुद्ध बंदियों के लिये आयोजित जेल अदालत में विभिन्न न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 300 वादों का निस्तारण किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.