नोएडा की 7X सोसायटी और सेक्टरों में कोरोना का कोहराम, पूरे जिले के 50% केस यहीं हैं

आफत : नोएडा की 7X सोसायटी और सेक्टरों में कोरोना का कोहराम, पूरे जिले के 50% केस यहीं हैं

नोएडा की 7X सोसायटी और सेक्टरों में कोरोना का कोहराम, पूरे जिले के 50% केस यहीं हैं

Google Photo | Symbolic Photo

Coronavirus Cases in Noida : नोएडा में सेवन एक्स सेक्टर और सोसाइटीज में कोरोनावायरस ने कोहराम मचा कर रखा है। इन सेक्टरों की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एक आंकड़ा एकत्र किया है।  जिसके मुताबिक पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में फिलहाल जितने संक्रमित मरीज हैं, उनमें से आधे यहीं के रहने वाले हैं। सेक्टर-74 सेक्टर-79 की 7X सोसाइटीज के निवासियों ने गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन को बताया है कि उनके यहां 26 हाईराइज सोसाइटी हैं। इनमें इस वक्त 332 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। आपको बता दें कि बुधवार को गौतमबुद्ध नगर में 652 एक्टिव केस थे। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई थी। लिहाजा, 7X सेक्टर्स में कुल मरीजों का 50.9% हिस्सा है।

जिले में बीमारों की वास्तविक संख्या बहुत ज्यादा
7X सोसायटीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिराज ने कहा, "गौतमबुद्ध नगर में इस वक्त बड़ी संख्या में लोग कोरोनावायरस की चपेट में हैं। जिला प्रशासन के पास वास्तविक संख्या नहीं है। लोग बीमार होकर खुद को होम आइसोलेट कर ले रहे हैं। स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन को जानकारी नहीं दे रहे हैं। सेवन एक्स सेक्टर्स में इस समय करीब 40 हाईराइज सोसाइटी हैं, इनकी जनसंख्या करीब दो लाख है। इन सेक्टरों का जनसंख्या घनत्व सबसे ज्यादा है। सोसाइटीज में कई बाजार हैं और कॉमन फैसिलिटी भी हैं, जहां लोग एकत्र होते हैं। गुरुवार को 7X की 27 सोसायटीज में 332 और आसपास की बाकी 13 सोसायटी में 219 लोग कोरोना से ग्रसित हैं।"

प्रतीक विस्टीरिया हाउसिंग सोसायटी में 46 मरीज
सेक्टर-77 में प्रतीक विस्टीरिया हाउसिंग सोसायटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा, "हमारी सोसाइटी में इस वक्त 46 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हैं। हम इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से आश्चर्यचकित हैं। सेक्टर के बाकी आवासीय क्षेत्र के लोग इस आंकड़े में शामिल नहीं हैं। हमने दूसरी हाउसिंग सोसायटी को भी आंकड़ा एकत्र करने के लिए कहा है। हमारी सोसायटी में करीब 7,000 परिवार हैं। संक्रमितों का पूरा ब्यौरा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है।"

संक्रमण हो जाए तो जानकारी जरूर दें : डीएम
गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा, "इस बारे में हमें जानकारी मिल गई है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के संपर्क में बने हुए हैं। हमने लोगों से अपील की है कि वायरस से पॉजिटिव लोगों के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानकारी दें। जिससे निगरानी की जा सके।" दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रतीक विस्टीरिया, गौर स्पोर्ट्सवुड और होम्स-121 जैसी हाउसिंग सोसायटी में सैनिटाइजेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। लोगों को संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

लोग इन्फेक्टिड होने की जानकारी नहीं दे रहे हैं
गौतमबुद्ध नगर में कंटेनमेंट जोन के नोडल ऑफिसर डॉक्टर ओबैद सिद्दीकी ने कहा, "हमने हाउसिंग सोसायटीज के जिम्मेदार लोगों से निवेदन किया है कि जो लोग पॉजिटिव आ रहे हैं, उनकी रिपोर्ट हमें भेज दें। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी भी दें। बहुत सारी हाउसिंग सोसायटी की ओर से जानकारी दी गई है। कुछ सोसाइटी ऐसी भी हैं, जिनकी तरफ से सूचनाएं नहीं मिल रही हैं। बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो अपनी जानकारी साझा नहीं करना चाहते हैं। हम उन्हें सूचनाएं साझा करने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से कंटेनमेंट जोन में कांटेक्ट ट्रेसिंग, सैनिटाइजेशन और जागरूकता अभियान चला रहा है।" ओबैद सिद्दीकी आगे कहते हैं कि लोगों से लगातार आधिकारिक प्रयोगशालाओं में टेस्ट करवाने की अपील की जा रही है। कहा जा रहा है कि अगर कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें। इसके बावजूद बहुत सारे लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं। 

प्रशासन से गाइडलाइन जारी करने की मांग
दूसरी ओर हाउसिंग सोसाइटीज में संक्रमण के मामले बढ़ने से एओए और आरडब्ल्यूए चिंतित हैं। संक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए कदम उठा रहे हैं। यह सामाजिक संगठन जिला प्रशासन से हाउसिंग सोसाइटीज के लिए गाइडलाइन जारी करने की मांग भी कर रहे हैं। सुपरटेक केपटाउन हाउसिंग सोसायटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा, "हमें इस बात का अनुमान है कि यहां 48 एक्टिव केस हैं। हम लोगों ने वास्तविक संख्या पता करने के लिए गणना की, लेकिन कुछ लोगों ने जानकारी छुपा ली है और वह अपने घरों में ही बंद हैं। इस परिस्थिति में हम ऐसे लोगों को मॉनिटर नहीं कर पा रहे हैं और सैनिटाइजेशन भी नहीं कर पा रहे हैं। हम अपने स्तर पर कई प्रभावी कदम उठा रहे हैं। सुरक्षा बढ़ा दी है। थर्मल स्कैनिंग के बिना किसी को भी सोसाइटी में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कल से कॉमन एरिया पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से भी कुछ खास गाइडलाइन जारी की जानी चाहिए।

Covid Active cases in 7X societies :  332
  1. Prateek Wisteria-46
  2. JM Orchid - 21
  3. Gaur sports wood -14
  4. Grand Ajanara-25
  5. Elite hone-12
  6. JM Aroma-23+
  7. Antriksh Forest-4
  8. Skytech -22 
  9. Capetown - 48 
  10. Aditya celebrity homes - 8
  11. Amarpali princley - 14 
  12. Express Zeinith- 5 approx
  13. Aditya Urban Casa-4
  14. Grihaparvesh -1
  15. Mahagun Mirabella-1
  16. Assotech Windsor-4
  17. Sunshine Helios-5
  18. AGV2- 10
  19. Jewel of Noida -6
  20. AGV1-3
  21. Apex Athena - 9
  22. Sethi Max - 7 
  23. Panchsheel Parthishta -5 
  24. Civitech Stadia-1
  25. Mahagun -22
  26. Hyde park -16 
  27. Antriksh Kanball-2
Other sector High Rise: 219
  1. Homes 121 - 35
  2. Prateek Laureal - 23
  3. Amrapali Platinum - 3
  4. Cleo County - 20+
  5. Supertech Ecociti -7
  6. Lotus boulevard-34
  7. Mahagun Maple -7
  8. Paras Tierea -15+
  9. Krishna Apra -7
  10. Shivkala-7
  11. Lotus Panache - 15
  12. Exotica -21
  13. Grand Omaxe-25

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.