ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 6 भाजपा नेता गिरफ्तार, अफसरों के सामने किया झगड़ा

BREAKING NEWS : ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 6 भाजपा नेता गिरफ्तार, अफसरों के सामने किया झगड़ा

ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 6 भाजपा नेता गिरफ्तार, अफसरों के सामने किया झगड़ा

Tricity Today | Breaking News

Noida News : थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के परथला गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके कॉलोनी काटने वाले 6 भाजपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नोएडा प्राधिकरण की टीम कल अवैध निर्माण ध्वस्त करने पहुंची थी, वहीं पर भाजपा नेता आपस में झगड़ा करने लगे। उसके बाद पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी की है।

करोड़ों रुपए की जमीन पर किया हुआ था कब्जा
थाना सेक्टर-113 के थाना अध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि परथला गांव में करीब 45 बीघे जमीन है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है। उस पर अवैध रूप से कब्जा करके कुछ लोग कॉलोनी काट रहे थे। यह जमीन ग्राम समाज की है। उन्होंने बताया कि कल वहां पहुंची नोएडा प्राधिकरण, जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। 

आज होंगे कोर्ट के सामने पेश
उन्होंने बताया कि मौके पर अपने आप को भाजपा के नेता बताने वाले रवि यादव, सुनील यादव और अनिल यादव सहित 6 लोग आपस में झगड़ा करने लगे। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त के न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.