ओयो होटल में मिला 6 माह का भ्रूण, पुलिस ने कहा- रूम में किसी डॉक्टर ने किया गर्भपात

NOIDA BREAKING : ओयो होटल में मिला 6 माह का भ्रूण, पुलिस ने कहा- रूम में किसी डॉक्टर ने किया गर्भपात

ओयो होटल में मिला 6 माह का भ्रूण, पुलिस ने कहा- रूम में किसी डॉक्टर ने किया गर्भपात

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : नोएडा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-71 में स्थित एक ओयो होटल में पुलिस को एक 6 माह के बच्चे का भ्रूण मिला है। पुलिस के अनुसार एक महिला और पुरुष ओयो होटल के एक कमरे में 2 दिन से रुके थे। जब वे होटल छोड़कर गए, तब होटल कर्मचारियों का नवजात शिशु का शव मिला। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि महिला का आधार कार्ड ठीक है, जबकि पुरुष का आधार कार्ड फर्जी है। महिला दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस को शक है कि एनसीआर में कोई ऐसा गैंग सक्रिय है जो अवैध गर्भपात धारण करने वाली महिलाओं का अवैध रूप से गर्भपात करवाता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

जांच के लिए कई टीमों का गठन किया
थाना प्रभारी विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई है। सेक्टर-71 स्थित ओयो होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस विधि की सहायता से आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि महिला के साथ आया व्यक्ति डॉक्टर है। जिसने होटल में कमरा लेकर महिला का अवैध रूप से गर्भपात करवाया। पुलिस को शक है कि एनसीआर में कोई ऐसा गैंग सक्रिय है, जो अवैध रूप से गर्भधारण करने वाली महिलाओं और युवतियों का गर्भपात कराता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.