पड़ोसी ने 7 साल की मासूम के साथ किया डिजिटल रेप, बच्ची ने पुलिस को सुनाई आपबीती

नोएडा में शर्मनाक मामला : पड़ोसी ने 7 साल की मासूम के साथ किया डिजिटल रेप, बच्ची ने पुलिस को सुनाई आपबीती

पड़ोसी ने 7 साल की मासूम के साथ किया डिजिटल रेप, बच्ची ने पुलिस को सुनाई आपबीती

Tricity Today | Symbolic Photo

Noida News : थाना फेस-2 क्षेत्र के नया गांव में रहने वाली 7 वर्षीय छात्रा को एक युवक टॉफी दिलाने के बहाने उसके घर से ले गया। उसके साथ डिजिटल रेप किया। छात्रा ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना फेस-2 पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला 
थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि नया गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार को थाना फेस-दो में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार दोपहर को एक व्यक्ति उनके घर पर आया। उसने उसकी 7 वर्षीय बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। 

आरोपी फरार, लेकिन जल्द गिरफ्तारी का प्रयास
पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी के साथ डिजिटल रेप किया। थाना फेस -2 पुलिस ने धारा 376 (ए)(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पीड़ित के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

क्या होता है डिजिटल रेप
गौतमबुद्ध नगर में पिछले कुछ समय के दौरान डिजिटल रेप के सामने काफी ज्यादा सामने आए हैं। जिसकी वजह से नोएडा के लोगों और पुलिस विभाग के अधिकारियों में भी इसके बारे में जानने की उत्सुकता दिखाई दी। लोगों ने गूगल पर सर्च किया और इसके बारे में जानकारी एकत्र की। जो वह समझ रहे थे, उससे यह जानकारी बिल्कुल अलग निकली। इस डिजिटल रेप का मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस से कोई लेना लेना ही नहीं है। डिजिटल रेप का मतलब यह नहीं कि, किसी लड़की या लड़के का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए। यह शब्द दो शब्दों यानि डिजिटल और रेप से बना है। अंग्रेजी के डिजिट का मतलब जहां अंक होता है। वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली इन शरीर के अंगों को भी डिजिट से संबोधित किया जाता हैं। यानि यह बलात्कार की वह स्थिति है, जिसमें उंगली, अंगूठाया पैर की अंगुली का इस्तेमाल नाजुक अंगों पर किया गया हो। उसे डिजिटल रेप कहा जाता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.