77 साल की वृद्ध महिला की संदिग्ध हालत में मौत, पिछले हफ्ते बहू पर लगे थे गंभीर आरोप

Noida News: 77 साल की वृद्ध महिला की संदिग्ध हालत में मौत, पिछले हफ्ते बहू पर लगे थे गंभीर आरोप

77 साल की वृद्ध महिला की संदिग्ध हालत में मौत, पिछले हफ्ते बहू पर लगे थे गंभीर आरोप

Google Image | 77 साल की वृद्ध महिला की संदिग्ध हालत में मौत

बहू पर गंभीर आरोप लगाने वाली नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-47 में रहने वाली 77 वर्षीय एक वृद्ध महिला की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बहू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। मगर फिलहाल इसे संदिग्ध माना जा रहा है। 

दरअसल उक्त महिला ने आठ दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था। इसमें मृतका महिला ने आरोप लगाया था कि अस्पताल से इलाज कराकर लौटने पर बहू उसे घर में घुसने नहीं दे रही। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला को घर में प्रवेश दिलाया था। नोएडा सेक्टर-49 थाना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-47 के डी- ब्लॉक में रहने वाली नूतन कपूर की शुक्रवार की सुबह उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि मृतका की बहू आरती कपूर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। बहू ने पुलिस से हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका तथा उनकी बहू के बीच काफी दिनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा। पुलिस रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
sp;

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.