नोएडा में 8 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, कुल मामलों की संख्या 25 हजार के पार

Noida Covid-19 Update: नोएडा में 8 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, कुल मामलों की संख्या 25 हजार के पार

नोएडा में 8 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई, कुल मामलों की संख्या 25 हजार के पार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा में सोमवार को कोविड-19 के 8 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 25,279 हो गयी है। जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने इस बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह तक 8 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल शहर के कई अस्पतालों में 157 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना वायरस से अब तक 91 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है।  इनके साथ ही संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 25,031 हो गयी है।

आपको बताते चलें कि जिले में 6 केंद्रों पर कोरोना वायरस के खिलाफ वेक्सीनेशन हुआ था इनमें तीन केंद्र नोएडा और तीन केंद्र ग्रेटर नोएडा में स्थापित किए गए थे। नोएडा में जिला अस्पताल, चाइल्ड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और कैलाश अस्पताल को केंद्र बनाया गया था। ग्रेटर नोएडा में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, बिसरख अस्पताल और शारदा हॉस्पिटल को केंद्र बनाया गया था। पहले चरण में 16 जनवरी को इन सभी केंद्रों पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन दी गई थी। जिम्स में 300 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीनेशन किया जाएगा। इनमें से 100 लोगों को 16 जनवरी और बाकी 200 स्वास्थ्य कर्मियों को आज वैक्सीन लगाई जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.