नोएडा में जुटीं 80 एनजीओ ने दिव्यांगजनों को बांटी साइकिल, सांसद, विधायक ने कही ये बात

अच्छी खबर : नोएडा में जुटीं 80 एनजीओ ने दिव्यांगजनों को बांटी साइकिल, सांसद, विधायक ने कही ये बात

नोएडा में जुटीं 80 एनजीओ ने दिव्यांगजनों को बांटी साइकिल, सांसद, विधायक ने कही ये बात

Tricity Today | नोएडा में जुटीं 80 एनजीओ ने दिव्यांगजनों को बांटी साइकिल

Noida News : नोएडा के सेक्टर-62 में स्थित हाईरैंक बिज़नेस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एनसीआर की करीब 80 एनजीओ एक साथ एकत्रित हुईं। कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा एवं नोएडा के विधायक पंकज सिंह भी उपस्थित रहे। 

सभी एनजीओ को एक मंच पर लाने का उद्देश्य बताते हुए आयोजक अशोक श्रीवास्तव ने कहा, एक्टिव एनजीओ का उद्देश्य किसी भी प्रकार की फेडरेशन बनाना नहीं है। प्रयास यह है कि सभी संस्थाओं को  आपस में मिलकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा सके। सब एक-दूसरे को जान सकें। अशोक श्रीवास्तव नवरतन फाउंडेशन के अध्यक्ष भी हैं। कार्यक्रम के एक अन्य आयोजक रंजन तोमर नोवरा के अध्यक्ष हैं। इस मौके पर उन्होंने पिछले वर्ष से अब तक जिस प्रकार विभिन्न संस्थाओं ने इस समूह का हिस्सा होकर मिलकर कार्य किये हैं, उन पर रोशनी डाली। 

रंजन ने कहा कि समूह नए विचारों के आदान-प्रदान और संस्थाओं को अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एवं दूसरी संस्थाओं को प्रेरित करने के लिए बनाया गया है। आयोजक  प्रोफेसर राजेश सहाय ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं को जोड़कर क्षेत्र की जनता का कल्याण करना हमारा उद्देश्य है। इस समूह में चेरिटेबल, महिला, युवा, आरडब्ल्यूए, इंडस्ट्री से सम्बंधित हर प्रकार की संस्थाएं शामिल हैं।   

इस मौके पर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा, समाज सेवा में वह ही व्यक्ति आता है, जो जीवन में संतोष के भाव को पा चूका है। अब समाज को कुछ देने की इच्छा रखता है। विधायक पंकज सिंह ने संस्थाओं के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह हमेशा इन संगठनों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने नोएडा को देश में मानवीय कार्यों के लिए समर्पित शहर के मानक की संज्ञा दी। 

पूर्व डीएम एनपी सिंह ने कहा कि सभी संस्थाएं एक दूसरे की पूरक बनें। सभी मिलकर नए आयामों को छुएं, यही इस समूह की सफलता होगी।  इस दौरान रवि श्रीवास्तव, वैद्य अचुत्य कुमार त्रिपाठी ने संस्थाओं का मार्गदर्शन किया।  एक्टिव एनजीओ समूह ने अंत में दिव्यांगों  को साइकिल भेंट की। अशोक श्रीवास्तव ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, यह साइकिल उनके जीवन को सुगम  और स्वावलम्बी बनाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.