नोएडा पुलिस पर भारी पड़े 88 घण्टे, 42 पोइंट्स में पढ़िए पूरा घटनाक्रम

श्रीकांत त्यागी मामला : नोएडा पुलिस पर भारी पड़े 88 घण्टे, 42 पोइंट्स में पढ़िए पूरा घटनाक्रम

नोएडा पुलिस पर भारी पड़े 88 घण्टे, 42 पोइंट्स में पढ़िए पूरा घटनाक्रम

Tricity Today | श्रीकांत त्यागी मामला

Shrikant Tyagi Arrested : श्रीकांत त्यागी मामले में नोएडा पुलिस पर 88 घंटे भारी पड़ गए। शुक्रवार की दोपहर श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। उसके बाद नोएडा पुलिस ने श्रीकांत के खिलाफ एफआईआर की। तब से लेकर अब तक इस मामले में 42 नए मोड़ आए। बड़ी बात यह कि इस घटना ने राष्ट्रीय रूप ले लिया। सत्तापक्ष से लेकर तमाम विपक्षी नेता इस विवाद में कूद पड़े।

इन 42 पोइंट्स में पढ़िए पूरा घटनाक्रम
  1. 5 अगस्त 2022 की दोपहर : तथाकथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला के साथ सोसाइटी में गाली-गलौज करते हुए धक्का दिया। महिला को सरेआम गंदी गंदी-गालियां दी।
  2. 5 अगस्त 2022 को दोपहर बाद : श्रीकांत त्यागी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें बताया जा रहा था कि श्रीकांत त्यागी भारतीय जनता पार्टी का एक बड़ा नेता है और उसके संबंध देश के बड़े-बड़े नेताओं से हैं।
  3. 5 अगस्त 2022 की रात 8:30 बजे : श्रीकांत त्यागी के खिलाफ नोएडा फेस-2 कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।
  4. 5 अगस्त 2022 की रात करीब 9:30 बजे : कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने वीडियो जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के तथाकथित नेता के खिलाफ बयान दिया। पंखुड़ी पाठक ने पीड़ित महिला से फोन पर बातचीत की।
  5. 5 अगस्त 2022 की रात करीब 11:30 बजे : आपके पसंदीदा न्यूज़ वेब पोर्टल "ट्राईसिटी टुडे" ने श्रीकांत त्यागी के बारे में लखनऊ में हुई घटना के बारे में अवगत करवाया। जिसमें श्रीकांत त्यागी एक लड़की के साथ एक फ्लैट में पकड़ा गया था। बताया जाता है कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने अन्य लड़की के साथ अपने पति को रंगे हाथ पकड़ा था। जिसमें खूब हंगामा हुआ और मुद्दा काफी चर्चा का विषय बना।
  6. 6 अगस्त 2022 की सुबह करीब 1:00 बजे : श्रीकांत त्यागी की गाड़ी को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। श्रीकांत त्यागी की सरकारी गाड़ी पर उत्तर प्रदेश शासन का लोगो लगा हुआ था।
  7. 6 अगस्त 2022 की सुबह करीब 8:30 बजे : पता चला था कि श्रीकांत त्यागी ने ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में गलत तरीके से अवैध कब्जा किया हुआ था। निवासियों ने उसको तोड़ने के लिए प्राधिकरण से अपील की थी।
  8. 6 अगस्त 2022 की दोपहर करीब 2:00 बजे : कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने नोएडा मीडिया क्लब में भारतीय जनता पार्टी पर श्रीकांत त्यागी को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए थे।
  9. 6 अगस्त 2022 की शाम करीब 5:00 बजे : सांसद महेश शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा था कि वह श्रीकांत त्यागी नाम की किसी व्यक्ति को नहीं जानते हैं और नहीं उसको किसी कार्यक्रम में देखा है।
  10. 6 अगस्त 2022 की शाम करीब 5:30 बजे : "ट्राईसिटी टुडे" ने खुलासा किया कि श्रीकांत त्यागी के पास पुलिस सुरक्षा थी। उसके पास 20 गार्ड भी थे। बिना जान से कोई भी व्यक्ति श्रीकांत त्यागी से नहीं मिल सकता था।
  11. 6 अगस्त 2022 की शाम करीब 6:00 बजे : नोएडा वैश्य संगठन ने डीसीपी से मुलाकात करके इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।
  12. 6 अगस्त 2022 की शाम करीब 7:00 बजे : गौतमबुद्ध नगर के पुलिस अधिकारी कुमार रणविजय सिंह ने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि नोएडा पुलिस द्वारा श्रीकांत त्यागी को कोई भी सुरक्षा नहीं दी गई है। उसको गिरफ्तार करने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत एनसीआर के विभिन्न इलाकों में हैं।
  13. 6 अगस्त 2022 की शाम करीब 7:30 बजे : नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया था। यह मुकदमा उसके घर से बरामद हुई गाड़ी पर उत्तर प्रदेश शासन और विधायक का स्टीकर लगा होने को था।
  14. 6 अगस्त 2022 की रात करीब 8:30 बजे : श्रीकांत त्यागी को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने हाई अलर्ट जारी किया। जिले के हर एक बॉर्डर पर पुलिस का पहरा लग गया।
  15. 7 अगस्त 2022 की सुबह करीब 1:00 बजे : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें श्रीकांत त्यागी के बच्चे सोशल मीडिया पर अपनी मम्मी के पास जाने की गुहार लगा रहे थे।
  16. 7 अगस्त 2022 की दोपहर करीब 12:00 बजे : नोएडा पुलिस ने एक बार फिर श्रीकांत त्यागी के घर पर छापा मारा। उसकी बीवी ने करीब 15 मिनट तक अपने फ्लैट का दरवाजा नहीं खोला था। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की फ्लैट का दरवाजा खुलवाया।
  17. 7 अगस्त की दोपहर करीब 1:00 बजे : नोएडा पुलिस  ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी मनु त्यागी और उसके ड्राइवर सुरेंद्र को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।
  18. 7 अगस्त की दोपहर करीब 2:00 बजे : नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी को निगरानी में रखा और ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई।
  19. 7 अगस्त 2022 की रात करीब 8:00 बजे : श्रीकांत यादव के पक्ष में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में 15-16 लोग घुस गए। इन लोगों ने सोसाइटी में बलवा किया। सोसाइटी के बीच भूत का मौत हो गया।
  20. 7 अगस्त 2022 की रात करीब 8:15 बजे : श्रीकांत त्यागी के समर्थक सोसाइटी में बलवा करके भाग गए, लेकिन इनमें से 6 लोगों को निवासियों ने दबोच लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
  21. 7 अगस्त 2022 की रात करीब 8:30 बजे : सोसाइटी निवासियों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस के सामने हंगामा करते हुए निवासियों ने पूछा कि इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद भी यह लोग सोसाइटी में कैसे घुस गए। सोसाइटी में नोकझोंक की स्थिति पैदा हो गई।
  22. 7 अगस्त 2022 की रात करीब 8:35 बजे : स्थानीय सांसद महेश शर्मा और नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता सोसायटी में पहुंचे। महेश शर्मा ने डीसीपी और अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई।
  23. 7 अगस्त 2022 की रात करीब 8:37 बजे : एमपी महेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी को कॉल करके कहा कि, "मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है कि हमारी सरकार है"
  24. 7 अगस्त 2022 की रात करीब 8:45 बजे : डॉ.महेश शर्मा ने पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को सार्वजनिक तौर पर गाली दी। जिसका वीडियो काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और महेश शर्मा की निंदा की जा रही है।
  25. 7 अगस्त 2022 की रात करीब 9:00 बजे : जांच में पता चला कि जो लोग श्रीकांत त्यागी के समर्थन में सोसाइटी में बलवा करने आए थे। उसमें से काफी लोग भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और उनकी फोटो स्थानीय सांसद डॉ.महेश शर्मा के साथ भी मिले हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। महेश शर्मा ने पुलिस को फोन करके खुद इस पूरे मामले की सूचना दी और सभी आरोपी भाजपा नेताओं को गिरफ्तार करवाया। इस बात की सूचना महेश शर्मा ने अवनीश कुमार अवस्थी को दी थी कि उसके कॉल करने पर पुलिस आई है।
  26. 7 अगस्त 2022 की रात करीब 9:30 बजे : भारतीय जनता पार्टी ने श्रीकांत त्यागी के पक्ष में सोसाइटी में बलवा कहने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया।
  27. 8 अगस्त 2022 की रात करीब 1:00 बजे : सोसाइटी के अंदर घुसकर श्रीकांत त्यागी के पक्ष में बलवा करने वाले लोगों को पुलिस पकड़ कर ले गई। इस मामले में लापरवाही बरतने पर फेस-2 के थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सस्पेंड कर दिया।
  28. 8 अगस्त 2022 की सुबह करीब 2:00 बजे : पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी की सिक्योरिटी का लाइसेंस कैंसिल करवाने की बात कही। इसके अलावा श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर लगाने की बात कही।
  29. 8 अगस्त 2022 की सुबह करीब 3:00 बजे : "ट्राईसिटी टुडे" ने इस बात को अवगत कराया  कि श्रीकांत त्यागी के अंतिम लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। नोएडा पुलिस टीम श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन ऋषिकेश पहुंच गई।
  30. 8 अगस्त की सुबह करीब 9:00 बजे : श्रीकांत त्यागी के घर पर नोएडा अथॉरिटी का पीला पंजा चला। श्रीकांत त्यागी ने ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी में जो अवैध अतिक्रमण किया हुआ था, उसको तोड़ दिया।
  31. 9 अगस्त 2022 की सुबह करीब 9:30 बजे : सोसाइटी निवासियों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान "नोएडा पुलिस जिंदाबाद" और "नोएडा सीईओ जिंदाबाद" के नारे लगे।
  32. 9 अगस्त 2022 की सुबह करीब 11:30 बजे : पता चला कि श्रीकांत त्यागी के समर्थन में सोसाइटी में बलवा करने वाले 6 लोगों पर 147, 447, 504, 506, 323, 34, 419, 353 और 120 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।
  33. 8 अगस्त की दोपहर करीब 1:30 : कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने श्रीकांत त्यागी के 12 फोटो भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं के साथ सोशल मीडिया का अपलोड करते हुए भाजपा को सवालों में घेरने का प्रयास किया ।
  34. 8 अगस्त 2022 की दोपहर करीब 2:00 बजे : अवनीश कुमार अवस्थी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि श्रीकांत त्यागी को सुरक्षा देने वालों पर भी गाज गिरेगी। मामले की पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री मुख्यालय ने तलब की।
  35. 8 अगस्त 2022 की दोपहर करीब 3:00 बजे : नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को भगोड़ा घोषित करने के बाद उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।
  36. 8 अगस्त 2022 की दोपहर करीब 3:15 बजे : तहसील और जिला प्रशासन की टीम श्रीकांत त्यागी की मार्केट भंगेल में पहुंची और वहां पर नाप-पैमाइश शुरू की। इसके अलावा उसके आवास पर जीएसटी विभाग ने भी छापा मारा।
  37. 8 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे : उत्तर प्रदेश पुलिस के लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। इसके अलावा पीड़ित महिला को भी सुरक्षा प्रदान कर दी गई है।
  38. 8 अगस्त 2022 की दोपहर करीब 4:00 बजे : श्रीकांत त्यागी के पक्ष में सोसाइटी में बलवा करने वाले सभी लोगों को जिला न्यायालय ने जेल भेज दिया। इसके बाद जेल जाने वाले लोगों के परिवारों ने सांसद डॉ.महेश शर्मा पर उनके बच्चों को फंसाने का आरोप लगाए।
  39. 8 अगस्त 2022 की दोपहर करीब 4:15 बजे पर : उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ टीम को पीछे लगाया।
  40. 8 अगस्त 2022 की रात करीब 11:30 बजे : पुलिस को सूचना मिली कि श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन सहारनपुर में है। जिसके बाद नोएडा पुलिस टीम सहारनपुर के लिए रवाना हो गई और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी हो गया।
  41. 9 अगस्त 2022 की सुबह करीब 6:00 बजे : नोएडा पुलिस टीम ने एक बार फिर श्रीकांत त्यागी की पत्नी मनु त्यागी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ के लिए थाने ले गई।
  42. 9 अगस्त 2022 की सुबह करीब 11:30 बजे : श्रीकांत त्यागी उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार हुआ। नोएडा पुलिस फोर्स और मेरठ पुलिस ने मिलकर श्रीकांत त्यागी को मेरठ से दबोच लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.