नोएडा में संक्रमण के 9 नए मामलों की पुष्टि, केरल में सबसे ज्यादा 65,252 एक्टिव मामले

Covid-19 Update : नोएडा में संक्रमण के 9 नए मामलों की पुष्टि, केरल में सबसे ज्यादा 65,252 एक्टिव मामले

नोएडा में संक्रमण के 9 नए मामलों की पुष्टि, केरल में सबसे ज्यादा 65,252 एक्टिव मामले

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गौतमबुद्ध नगर में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 25,100 हो गए हैं। राहत की बात यह है कि पिछले दो दिनों में कोरोना संक्रमण से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। सभी संक्रमितों का शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिला प्रशासन संक्रमण पर लगातार नजर बनाए हुए है। जिले में रिकवरी दर में सुधार हुआ है। 

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 65 मरीज इलाज के बाद ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। फिलहाल शहर के विभिन्न अस्पतालों में 286 मरीजों का इलाज चल रहा है। गौतमबुद्ध नगर में अब तक 24,723 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक जिले में 91 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि मृतकों की संख्या में गत दो दिनों से इजाफा नहीं हुआ है। इससे प्रशासन भी राहत की सांस ले रहा है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को नए आंकड़े जारी किए। इनके मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2०,346 नये मामले मिले हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ तीन लाख 95 हजार से ज्यादा हो गया है। देश में 537 सक्रिय मामले बढ़ने के साथ ही इनकी संख्या 2.28 लाख हो गई है। देश में 19,587 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। ठीक होने वालों की संख्या एक करोड़ 16 हजार 859 हो गई। पिछले 24 घंटे में 222 और मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 1,5०,336 हो गई है। 

देश के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की स्थिति निम्नवत है :
 
राज्य सक्रिय स्वस्थ मौत
अंडमान-निकोबार 28 4859 62
आंध्र प्रदेश 2896 8,73,855 7125 
अरुणाचल प्रदेश 88 16,609 56
असम 3039 2,12,328 1507
बिहार 4184 24,8,410 1420
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       
       

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.