FNG विहार में बेसमेंट की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मजदूर और 4 साल का बच्चा मलबे में दबे

NOIDA BREAKING : FNG विहार में बेसमेंट की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मजदूर और 4 साल का बच्चा मलबे में दबे

FNG विहार में बेसमेंट की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मजदूर और 4 साल का बच्चा मलबे में दबे

Tricity Today | मजदूर और 4 साल का बच्चा मलबे में दबे

Noida News : नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा के सेक्टर-121 में स्थित FNG विहार में एक मकान के भीतर काम चल रहा था। उसी दौरान अचानक एक मजदूर और उसका 4 साल का बच्चा मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया है।

क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि एक निर्माणाधीन मकान में काम चल रहा था। एक व्यक्ति निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम करता है। उसके साथ 4 साल का बच्चा भी था। बेसमेंट की खुदाई के बाद दोनों के ऊपर मलबा गिर गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। फेस-3 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरीके से दोनों को बाहर निकाला गया।

मासूम की हालत नाजुक
पुलिस ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पिता की हालत सामान्य है, लेकिन बेटे की हालत काफी नाजुक है। क्योंकि वह काफी छोटा है। बच्चे को सांस लेने में काफी दिक्कत हुई। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि पुलिस की निगरानी में बच्चे का इलाज किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.