पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

नोएडा : पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

पुलिस और शातिर लुटेरे के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली

Tricity Today | बदमाश को लगी गोली

Noida News : नोएडा के थाना फेस-वन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक लुटेरे बदमाश के साथ हुई। मुठभेड़ में फराज नाम के बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने लुटे हुए 5 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त स्कूटी, अवैध असलाह, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किये है। इसके खिलाफ अब तक आधा दर्जन लूटपाट के मुकदमे की जानकारी हुई है। इसके अन्य आपराधिक इतिहास और साथियों की जानकारी की जा रही है। 

नोएडा के एडशिनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि यह शख्स शातिर किस्म का चैन स्नैचर और लूटपाट करने वाला बदमाश है, जो नोएडा समेत एनसीआर क्षेत्र में घटनाओ को अंजाम देता था। नोएडा के थाना फेस-वन क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे चेकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार आते देख इसको रुकने का इशारा किया, लेकिन यह सेक्टर-14ए की तरफ भाग निकला। पुलिस टीम ने 14ए के पास घेराबंदी की तो नाले की पटरी पर भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग की और फिर पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में इसके पैर में गोली लगी। 

रणविजय सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में बदमाश स्वराज को अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला है, जो फिलहाल नोएडा के सेक्टर-39 सलारपुर गांव में किराए के मकान पर रह रहा है और आसपास में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसके खिलाफ अब तक करीब आधा दर्जन चैन स्नैचिंग के मामले दर्ज है। इसके खिलाफ आपराधिक इतिहास और इसके अन्य साथियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी लुटे हुए 5 मोबाइल अवैध एक असलाह, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.