Noida News : नोएडा में सेक्टर-19 स्थित एक पीजी में एक महिला की लाश मिली है। शव पंखे से लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जांच के बाद महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि महिला पति से अलग होकर पिछले कुछ महीनों से पीजी में रह रही थी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना देदी।
आत्महत्या का कारण नहीं चला पता
पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय स्मिता पत्नी सौरभ सिंह सेक्टर-19 स्थित एक पीजी में रह रही थी। उसकी शादी करीब 11 महीने पहले हुई थी, उसका पति सौरभ सिंह गाजियाबाद के वसुंधरा में रहता है, जबकि महिला सेक्टर 19 स्थित एक पीजी में रहने लगी थी। शुक्रवार रात महिला ने अपने पीजी में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतका ने आत्महत्या क्यों की।
विवाद के बाद से रह रहे थे अलग
पुलिस को आशंका है कि पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद था। इसके चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे। यदि मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।