खेत में काम कर रही महिला को लगा करंट, मौत

नोएडा : खेत में काम कर रही महिला को लगा करंट, मौत

खेत में काम कर रही महिला को लगा करंट, मौत

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : हिंडन डूब क्षेत्र में मंगलवार की सुबह खेत में काम करते समय एक महिला को बिजली का करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कटे हुए तार पर पैर रखने से लगा करंट
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि हिंडन डूब क्षेत्र में झुग्गी बनाकर रहने वाली कृष्णा देवी पत्नी तेजपाल मंगलावर सुबह 10 बजे अपने खेत में काम कर रही थी। वहां से बिजली की एक तार निकल रहा है। बिजली कीतार कटा हुआ था और उस पर महिला का पैर लग गया। पैर रखते ही महिला को करंट लग गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.