बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

NOIDA: बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

बदमाशों के हौसले बुलंद, सरेआम युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Tricity Today | अजय का फाइल फोटो

गौतमबुद्ध नगर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शनिवार की देर शाम को नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र में एक युवकी की सरेआम गोली मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि शनिवार की देर शाम को नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के बबीता कॉलोनी के पास एक युवक पर गोली चला दी। गोली चलाने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान रविवार को युवक की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस में मृतक के परिजनों के तहरीर पर दोनों बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके तलाश में जुट गई है।

जांच में पता चला है कि मृतक युवक का नाम अजय उर्फ राहुल है। शनिवार की शाम को अजय बाइक पर सवार होकर किसी काम से बबीता कॉलोनी में जा रहा था। तभी उसके पास दो बदमाश आए और उसके साथ विवाद करने लगे। विवाद के दौरान बदमाश अमन और निक्की ने अजय पर गोली चला दी। जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां रविवार को इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक के परिजनों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.