आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र यादव का निधन, झाड़ू से था 11 साल का नाता

नोएडा से दुखद खबर : आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र यादव का निधन, झाड़ू से था 11 साल का नाता

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र यादव का निधन, झाड़ू से था 11 साल का नाता

Tricity Today | भूपेंद्र जादौन

Noida News : नोएडा से राजनीति से जुड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के नेता और गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन का निधन हो गया है। उन्होंने अंतिम सांस बुधवार की सुबह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली। जादौन की पिछले दो महीने से सेहत खराब चल रही थी। उनका ब्रेन का ऑपरेशन भी हुआ था और वह कोमा में थे। उनके निधन से आप पार्टी और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी के लोग उनके आवास पहुंच रहे हैं।

भूपेंद्र हैं पार्टी के संस्थापक सदस्य
भूपेंद्र जादौन आम आदमी पार्टी के गठन के पूर्व अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे और पार्टी के संस्थापक सदस्य थे। गौतमबुद्ध नगर की पहली जिला कार्यकारिणी के सदस्य रहे। इसके बाद नोएडा विधानसभा और नोएडा महानगर के अध्यक्ष बने। कुछ समय बाद ही पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी सौंप दी। अब पार्टी ने दूसरी बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

पार्टी के लिए वोट थे मांगे
भूपेंद्र जादौन लगातार 11 वर्षों से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे। उत्तर प्रदेश के चुनाव में जगह-जगह जाकर पार्टी के लिए वोट मांगे थे। जादौन पिछले 11 वर्षों में पार्टी की तरफ से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर पार्टी के निर्देशानुसार कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मुद्दों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया और कई बार गिरफ्तार भी हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.