नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता, 16 को युवा सम्मेलन में शामिल होंगे सांसद संजय सिंह

Noida AAP : नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता, 16 को युवा सम्मेलन में शामिल होंगे सांसद संजय सिंह

नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता, 16 को युवा सम्मेलन में शामिल होंगे सांसद संजय सिंह

Tricity Today | प्रेस वार्ता

Noida : आम आदमी पार्टी यूथ विंग पशिचम प्रांत का प्रांतीय युवा महासम्मेलन नोएडा में 16 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय संजय सिंह होंगे। यह जानकारी  आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने सेक्टर-29 स्थित मीडिया क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी।

प्रदेश सरकार सरकार दे जवाब : पंकज अवाना
प्रेसवार्ता में आगे पंकज अवाना ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे लोवर पीसीएस, ग्राम पंचायत अधिकारी वीडीओ 2018, मंडी परिषद, सहायक लेखाकार कोषागार 2015, आबकारी सिपाही 2016, शिक्षामित्रों का मामला, राजस्व निरीक्षक ओर कई विभागों में भर्तीया अधर में लटकी हुई है, आखिर कब तक प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी का शिकार होता रहेगा। इस पर प्रदेश सरकार को जवाब देना ही पड़ेगा।

सरकार को दी जाएगी चुनौती
गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि जब तक बच्चा रोता नही है, तब तक मां उसे दूध नही पिलाती अगर आप सभी नौजवानों को रोजगार चाहिए तो नोएडा में आयोजित युवा महासम्मेलन में भाग लेकर योगी सरकार को चुनौती दी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.