आप ने नोएडा में किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

मणिपुर हिंसा : आप ने नोएडा में किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

आप ने नोएडा में किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

Tricity Today | प्रदर्शन

Noida News : मणिपुर की हिंसक घटनाओं और महिलाओं को नग्न करने की घटना से आक्रोशित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सेक्टर-18 में प्रदर्शन करने के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उठाकर सूरजपुर पुलिस लाइन ले गई। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन ने कहा ने कहा कि मणिपुर आंतरिक अशांति के दौर से गुजर रहा है। लगातार हिंसा के कारण मणिपुर के लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है।

सरकार को तत्काल बर्खास्त की मांग
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि सोमवार की दोपहर बाद जब सेक्टर-18 स्थित कार्यालय से अट्टा पीर चौराहे के लिए प्रदर्शन करने के लिए उनका काफिला आगे बढ़ा तभी पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए जबरन खींच-खींचकर पुलिस वाहनों में डाल लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को सूरजपुर पुलिस लाइन ले गए। उन्होंने कहा, "हम लोग महामहिम राष्ट्रपति से ज्ञापन के माध्यम से मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।"
दोषियों पर कार्रवाई की मांग लेकर प्रदर्शन 
यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने कहा, "पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने राज्य में शांति बहाल के लिए ठोस कदम उठाने और महिलाओं के साथ घिनौना कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, तभी पुलिस ने हमें बर्बरता पूर्ण कार्यवाही कर के रास्ते में ही रोक लिया।" उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा में अब तक 150 से अधिक लोगों की मृत्यु की जिम्मेदार डबल इंजन की मोदी और मणिपुर सरकार है। वही  60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस दौरान जिला महासचिव राकेश अवाना, नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति, यूथ जिला अध्यक्ष विक्रांत लोहिया, जिला उपाध्यक्ष उदयवीर मलिक, पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज यादव, सीवाईएसएस प्रदेश सचिव कौशल शर्मा, यूथ प्रदेश सचिव अमर सिंह चौहान, जतन भाटी, दीपक सिंह राजपूत, अफजल चौधरी, शक्ति बंसल, श्याम कश्यप, दीपक शर्मा, अंकित यादव,मोहम्मद सलीम अजीत, अर्जुन अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.