घायल किसानों से मिले आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, सांसद संजय सिंह ने कॉल कर जाना हाल

नोएडा : घायल किसानों से मिले आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, सांसद संजय सिंह ने कॉल कर जाना हाल

घायल किसानों से मिले आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी, सांसद संजय सिंह ने कॉल कर जाना हाल

Tricity Today | पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हुई

Noida News : नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) पर पिछले 41 दिन से अपनी मांगों को लेकर किसान आंदोलन चल रहा है। सोमवार को किसान अपनी मांगों को लेकर प्राधिकरण का घेराव करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हुई। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है इसमें 10 से ज्यादा किसान घायल हुए हैं। आम आदमी पार्टी ने पुलिस के रवैए की कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने फोन कर जख्मी किसानों का हालचाल पूछा।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के नेतृत्व में पार्टी के नोएडा विधानसभा के प्रत्याशी पंकज अवाना, जेवर विधानसभा से प्रत्याशी पूनम सिंह के पति मुकेश प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति और नोएडा महानगर महासचिव परवीन धीमान घायल किसानों को जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में बुजुर्ग किसान और घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है।  

भूपेंद्र जादौन ने पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मोबाइल पर घायल किसानों से बात कराई। घायल किसान राजेंद्र यादव ने सांसद से बात की। उन्होंने बताया कि हमारा आंदोलन काफी समय से चल रहा है। इसमें आप पिछले साल भी आए थे। लेकिन नोएडा प्राधिकरण द्वारा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। घायल किसान राजेंद्र यादव ने अपने घुटने में लगी चोट के बारे में भी सांसद को बताया। 

उन्होंने बताया कि हम परिवार सहित अपनी मांगों को लेकर काफी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन प्राधिकरण द्वारा किसानों पर लगातार अत्याचार किया जा रहा है। आज हुई हाथापाई में कई किसान घायल हुए हैं। सांसद संजय सिंह ने नोएडा प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन के रवैए की निंदा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी किसानों की इस लड़ाई में उनके साथ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.