आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविन्द केजरीवाल का जन्मदिन मनाया

नोएडा : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविन्द केजरीवाल का जन्मदिन मनाया

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविन्द केजरीवाल का जन्मदिन मनाया

Tricity Today | कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का मनाया जन्मदिन

Noida : 16 अगस्त आम आदमी पार्टी ने अपने राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने  युथविंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना और जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन की मौजूदगी में पार्टी कार्यालय नोएडा पर केक काटा कर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिला कर खुशी का इजहार किया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य रहने की कामना की।

भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति को नई दिशा दी है। पंकज अवाना ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है। इस अवसर पर जिला महासचिव राकेश अवाना, जिला सचिव प्रदीप सुनाईया, जिला उपाध्यक्ष बिट्टू त्यागी, एडवोकेट दिलीप मिश्रा, वीरेन चौधरी, विनीत कुमार, गौरव चौहान, नितिन प्रधान, चिराग अवाना सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की। बता दें हरियाणा के भिवानी में 16 अगस्त 1968 को जन्मे केजरीवाज दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री हैं। वह दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.