सपा उम्मीदवार के लिए मैदान में उतारा झाड़ू, नोएडा में घर-घर जाकर मांगेंगे वोट

Lok Sabha Election 2024 : सपा उम्मीदवार के लिए मैदान में उतारा झाड़ू, नोएडा में घर-घर जाकर मांगेंगे वोट

सपा उम्मीदवार के लिए मैदान में उतारा झाड़ू, नोएडा में घर-घर जाकर मांगेंगे वोट

Tricity Today | Symbolic

Noida News : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन का नाम इंडिया दिया गया है। गौतम बुद्ध नगर से इंडियन गठबंधन की सहयोगी दल सपा ने महेंद्र नगर को मैदान में उतारा है। महेंद्र नगर लगातार लोकसभा क्षेत्र में जगह-जगह जाकर लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं। इस जनसंपर्क को तेज करने और उन्हें चुनाव जिताने के लिए आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतार गई है।

प्रचार अभियान शुरू
आम आदमी पार्टी जिला महासचिव राकेश अवाना ने कहा कि संयुक्त प्रत्याशी को अपना समर्थन देंगी और उनके लिए बड़े स्तर पर प्रचार अभियान भी शुरू करने जा रही है। अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसका लाभ इंडियन गठबंधन प्रत्याशी को मिलेगा। पूर्व में लगी सभी टीमों को अभियान में लगाया जाएगा। इस बार वोट के दम पर सरकार को हटाने का काम किया जाएगा।

संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव : राकेश अवाना
जिला महासचिव राकेश अवाना ने कहा कि हमारी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेगा। 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। विपक्ष के प्रति भाजपा उत्पीड़न का जो रवैया अपनाए हुए है, उसका करारा जवाब जनता देगी। यह तानाशाह हुकूमत के खिलाफ लामबंद होने का मौका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.