परिजनों ने कहा- अफवाह पर ना दें ध्यान, दिल्ली में चल रहा इलाज

आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन बीमार : परिजनों ने कहा- अफवाह पर ना दें ध्यान, दिल्ली में चल रहा इलाज

परिजनों ने कहा- अफवाह पर ना दें ध्यान, दिल्ली में चल रहा इलाज

Google Photo | भूपेंद्र जादौन

Noida News : नोएडा की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। गौतम बुद्ध नगर में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जादौन का निधन हो गया है। इसकी जानकारी पार्टी के तरफ से दी गई। हालांकि, कुछ देर बाद खबर सामने आई की भूपेंद्र सिंह जादौन जिंदा है। लेकिन बुधवार की दोपहर तक निधन की सूचना जिले में फैल चुकी थी। आपको बता दें, जादौन की पिछले दो महीनों से सेहत खराब चल रही है। उनका ब्रेन का ऑपरेशन भी हुआ है और वह कोमा में है। भूपेंद्र सिंह जादौन का दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह जिंदा है। उनके निधन की खबर अफवाह है। यह जानकारी जादौन के परिजनों ने दी है।

भूपेंद्र थे पार्टी के संस्थापक सदस्य
भूपेंद्र जादौन आम आदमी पार्टी के गठन के पूर्व अन्ना आंदोलन से जुड़े हैं और पार्टी के संस्थापक सदस्य है। गौतमबुद्ध नगर की पहली जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं। इसके बाद नोएडा विधानसभा और नोएडा महानगर के अध्यक्ष बने। कुछ समय बाद ही पार्टी ने उन्हें गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी सौंप दी। जादौन पार्टी की तरफ से दूसरी बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

जगह-जगह जाकर पार्टी के लिए मांगे हैं वोट
भूपेंद्र जादौन लगातार 11 वर्षों से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनाव में जगह-जगह जाकर पार्टी के लिए वोट मांगे हैं। जादौन पिछले 11 वर्षों में पार्टी की तरफ से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर पार्टी के निर्देशानुसार कार्य कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मुद्दों को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन किया और गिरफ्तार भी हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.