आम आदमी पार्टी की 'तिरंगा यात्रा' में उमड़ी भीड़, आप सांसद संजय सिंह ने कहा- ‘हर गांव में निकलेगी यात्रा’

BREAKING: आम आदमी पार्टी की 'तिरंगा यात्रा' में उमड़ी भीड़, आप सांसद संजय सिंह ने कहा- ‘हर गांव में निकलेगी यात्रा’

आम आदमी पार्टी की 'तिरंगा यात्रा' में उमड़ी भीड़, आप सांसद संजय सिंह ने कहा- ‘हर गांव में निकलेगी यात्रा’

Tricity Today | 'तिरंगा यात्रा' में उमड़ी भीड़

Noida: आम आदमी पार्टी ने आज नोएडा में तिरंगा यात्रा निकली है। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति ली गई थी। यह यात्रा नोएडा के सेक्टर-21ए में स्थित नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 से शुरू हुई। यहां से यह डीएम चौक, अट्टा मार्केट, ब्रह्मपुत्र मार्केट, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स होते हुए अंबेडकर पार्क सेक्टर-37 तक जाएगी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इसमें शिरकत करने नोएडा पहुंचे हैं। नोएडा स्टेडियम पर गेट-4 के सामने भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए हैं। इसमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। हाथों में तिरंगा लेकर ये सभी आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे का उद्घोष कर रहे हैं। हालांकि जिले में धारा 144 लागू है। इसके बावजूद यह यात्रा निकाली गई है। बारिश होने के बावजूद भी कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दिया

अब से थोड़ी देर पहले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नोएडा मीडिया क्लब में एक महत्वपूर्ण बैठक कर इस तिरंगा यात्रा के बारे में जानकारी दी। पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि नोएडा में होने वाली तिरंगा यात्रा को रोकने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। उनसे यात्रा नहीं करने के लिए कहा गया है। क्या तिरंगा यात्रा में लोगों का आना अपराध है? आप की तिरंगा यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इससे राज्य सरकार बौखला गई है। इसलिए बदले की कार्रवाई कर रही है। इसका फैसला उत्तर प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में करेगी।

उन्होंने आगे कहा, उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा में आम आदमी पार्टी यह तिरंगा यात्रा निकालेगी। 14 सितंबर को पार्टी अयोध्या में यग यात्रा निकालेगी। इसमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया हिस्सा लेंगे। उसके बाद पूरे प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस यात्रा को निकाला जाएगा। भारत की आन-बान-शान तिरंगे के नीचे खड़े होकर हम लोग संकल्प लेंगे कि उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। प्रदेश में किसानों को फसल का मूल्य मिलेगा। गरीबों को 300 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी। पानी मुफ्त मिलेगा। नौजवानों को रोजगार दिया जाएगा। अगर रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाए, तो सरकार उन्हें बेरोजगारी भत्ता देगी। उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों को सुरक्षा मिलेगी। मुफ्त इलाज मिलेगा। मुफ्त शिक्षा मिलेगी। 

उन्होंने आगे कहा, यूपी विधानसभा की सभी 403 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। पिछले रविवार को हमने आगरा में तिरंगा यात्रा निकाली थी। तब राज्य सरकार ने मनीष सिसोदिया और हम पर मुकदमा दर्ज करा दिया। कुल 517 लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। जिसमें से 17 लोग को नामजद किया गया है। 500 लोगों को अज्ञात रखा गया है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या उत्तर प्रदेश में ब्रिटिश हुकूमत चल रही है? क्या आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हम तिरंगा लेकर सड़कों पर नहीं निकल सकते। यह लड़ाई कमल का झंडा बनाम तिरंगा की है। कमल का झंडा बड़ा है या तिरंगा? जन आशीर्वाद यात्रा में हजारों कमल का झंडा लेकर निकलते हैं। मगर उनमें किसी पर मामला दर्ज नहीं होता है। आम आदमी पार्टी तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर रही है, तो उन पर एफआईआर दर्ज हो रही है। अब देश में तिरंगा लेकर निकलना भी गुनाह हो गया है। राज्य सरकार हम पर 1000 मुकदमे दर्ज करे, लेकिन आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के गांव-गांव में तिरंगा यात्रा निकालेगी। सरकार मुकदमें दर्ज कर सरकार हमारे हौसले नहीं तोड़ सकती।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.