कानपुर कांड के विरोध में आप ने किया ‘बुलडोजर आहुति यज्ञ’, सरकार पर कसा तंज

नोएडा : कानपुर कांड के विरोध में आप ने किया ‘बुलडोजर आहुति यज्ञ’, सरकार पर कसा तंज

कानपुर कांड के विरोध में आप ने किया ‘बुलडोजर आहुति यज्ञ’, सरकार पर कसा तंज

Tricity Today | आप ने किया ‘बुलडोजर आहुति यज्ञ’,

Noida News : रविवार को कानपुर की घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-18 स्थित जिला कार्यालय पर ‘बुलडोजर आहुति यज्ञ’ कर  मृतक प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी की आत्मा की शांति और योगी सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन और युथविंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तालिबान के नक्शे कदम पर सरकार : जादौन
भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि कानपुर देहात की घटना तालिबान की मानसिकता वाली सोच है। भाजपा तालिबान के नक्शे कदम पर चल रही है। जादौन ने कहा क्या मुख्यमंत्री योगी बाबा किसी भी घर को असंवैधानिक रूप से गिरा देंगे ? योगी आदित्यनाथ ‘बाबा बुलडोजर’ कहे जाने पर गर्व करते हैं। यह बुलडोजर किसी का सगा नहीं है और ना ही किसी वर्ग विशेष या धर्म विशेष के लिए हमदर्दी रखता है।

गरीब की झोपड़ी पर ना चले बुलडोजर

जादौन ने कहा कि बुलडोजर बाबा ने हरदोई में कैंसर पीड़ित व्यक्ति की चक्की बुलडोजर से नेस्तनाबूद करवा डाली। इन घटनाओं को देख कर कह सकते है कि आदित्यनाथ का बुलडोजर गरीबों की झोपड़ी पर ही चलता है। उन्होंने कहा, “बुलडोजर आहुति यज्ञ कर आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि योगी आदित्यनाथ का मौत का बुलडोजर आगे किसी गरीब की झोपड़ी पर ना चले।”

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित
राकेश अवाना जिला महासचिव, राहुल सेठ जिला उपाध्यक्ष, नितिन प्रजापति नोएडा अध्यक्ष, मुन्ना गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, जिला सचिव विजय श्रीवास्तव, प्रवीन धीमान, डॉ महेन्द्र कुमार, प्रमोद सिंह, दिलीप कुमार, सतीश गौतम, योगानंद, डॉ बीपी सिंह, करन मास्टर, सत्यनारायण कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.