आप नेता भूपेंद्र जादौन को मिला अच्छे काम का इनाम, दोबारा बने जिलाध्यक्ष 

Noida : आप नेता भूपेंद्र जादौन को मिला अच्छे काम का इनाम, दोबारा बने जिलाध्यक्ष 

आप नेता भूपेंद्र जादौन को मिला अच्छे काम का इनाम, दोबारा बने जिलाध्यक्ष 

Google Image | जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन

Noida : मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने 16 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की दूसरी सूची जारी की है। यह सूची लखनऊ से जारी की गई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर में भूपेंद्र जादौन पर एक बार फिर पार्टी में भरोसा जताते हुए जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें पिछले महीने पहली सूची में 26 जिलाध्यक्षों को चेंज किया गया था।

भूपेंद्र हैं पार्टी के संस्थापक सदस्य
भूपेंद्र जादौन आम आदमी पार्टी के गठन के पूर्व अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे और पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं। गौतमबुद्ध नगर की पहली जिला कार्यकारिणी के सदस्य रहे। इसके बाद नोएडा विधानसभा और नोएडा महानगर के अध्यक्ष बने। कुछ समय बाद ही पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर की जिम्मेदारी सौंप दी। अब पार्टी ने दूसरी बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

भूपेंद्र जादौन लगातार 11 वर्षों से आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव में जगह-जगह जाकर पार्टी के लिए वोट मांगे थे। जादौन पिछले 11 वर्षों में पार्टी की तरफ से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर पार्टी के निर्देशानुसार कार्य कर रहे है। दोबारा से जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जादौन को बधाई दे रहे है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.