आप सांसद संजय सिंह पहुंचे नोएडा, सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कहीं बड़ी बात

यूपी चुनाव : आप सांसद संजय सिंह पहुंचे नोएडा, सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कहीं बड़ी बात

आप सांसद संजय सिंह पहुंचे नोएडा, सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कहीं बड़ी बात

Tricity Today | प्रेस कॉन्फ्रेंस

Noida News : नोएडा विधानसभा में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (MP Sanjay Singh) नोएडा के सेक्टर-29 में स्थित प्रेस क्लब (Noida Press Club) प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद संजय सिंह नोएडा के अलग-अलग स्थानों पर जाकर नोएडा उम्मीदवार पंकज अवाना के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर वोट मांगेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन और प्रत्याशी पंकज अवाना समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संजय सिंह ने कहा कि जिले की तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी को लोगों का जन समर्थन मिल रहा है। नोएडा उम्मीदवार पंकज अवाना को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। जन समर्थन इस बात की ओर इशारा करता है कि अब नोएडा बदलाव की ओर बढ़ रहा है। अवाना इस बार भारी मतों से विजय होंगे। आज प्रचार का अंतिम दिन है, आज नोएडा और दादरी में जाकर जनता के बीच रहूंगा। 

योगी पर हमला बोला
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को किसी मुख्यमंत्री को अपमानित करने का हक नहीं है। इस चुनाव में आदित्यनाथ को प्रदेश की जनता वोट की ताकत से सबक सिखाएगी। अरविंद केजरीवाल को सुनो केजरीवाल करके योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इस प्रकार भाषा का इस्तेमाल चुने हुए मुख्यमंत्री के लिए इस्तेमाल करना यह दर्शाता है कि दुर्भाग्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बन गए हैं, उनकी भाषा चौराहे छाप जैसी है।

योगी सरकार पर हमला बोला
संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि इस सरकार ने दावे किया था कि ना भ्रष्टाचार होगा और ना ही गुंडागर्दी होगी, लेकिन आज के हालत आप देख रहे होंगे। अपराध चरम सीमा पर पहुंच चुका है। खुलेआम गुंडागर्दी होती है। एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार इस सरकार में खुल रहे हैं। जल जीवन मिशन के टेंडर में घोटाला हुआ। यहां तक की राम मंदिर निर्माण में भी जमीन का घोटाला हुआ। उत्तर प्रदेश की जनता हाथरस, बलिया और आगरा कांड को कभी नहीं भूल पाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.