3 बच्चों की मां को पहले बनाया महबूबा, ढाई साल बाद किया एसिड अटैक, नोएडा पुलिस ने आशिक को मारी गोली

फॉलोअप : 3 बच्चों की मां को पहले बनाया महबूबा, ढाई साल बाद किया एसिड अटैक, नोएडा पुलिस ने आशिक को मारी गोली

3 बच्चों की मां को पहले बनाया महबूबा, ढाई साल बाद किया एसिड अटैक, नोएडा पुलिस ने आशिक को मारी गोली

Tricity Today | पुलिस ने आरोपी को मारी गोली

Noida News : थोड़ी देर पहले नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने बीती रात को अपनी प्रेमिका के ऊपर एसिड अटैक किया था। इस मामले में नोएडा की फेस-3 थाना पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। नोएडा फेस-3 थाना पुलिस और अपनी प्रेमिका के ऊपर एसिड अटैक करने वाले आरोपी के बीच शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। गोली लगने से घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट करवाया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पीड़िता दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे
थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के ऊपर बीती रात को तेजाब फेंक दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह करीब 35 फ़ीसदी जल चुकी है। महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस घटना के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

क्या है पूरा मामला
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मामूरा गांव में रहने वाला 28 साल का विकास एक 30 वर्षीय महिला सोनिया के साथ प्रेम करता था।  महिला शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। महिला कुछ समय पूर्व अपने पति को छोड़कर विकास के साथ अपने तीन बच्चों को लेकर मुंबई भाग गई थी। वहां पर वो 2 वर्ष तक रहे। इसके बाद वह मामूरा गांव में आया। 

पीड़िता जिंदगी और मौत से जूझ रही
उन्होंने बताया कि बीती रात को विकास ने महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया, जिसकी वजह से वह बुरी तरह से जल गई। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया।

लिव-इन में रह रहे थे दोनों
मीडिया प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि विकास महिला से प्रेम करता था और दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। जब विकास महिला को मुंबई से लेकर नोएडा आया, इस बीच मामूरा गांव में रहने वाले कुछ लोगों से महिला की दोस्ती हो गई। इस बात से वह काफी परेशान था। 

तेजाब कहां से लाया था आरोपी
उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रेमिका के ऊपर तेजाब फेंकने वाले आरोपी को शुक्रवार दोपहर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। उन्होने बताया कि इसके पास से पुलिस ने देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने तेजाब कहां से खरीदा था। तेजाब बेचने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से यहां रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.