ABVP ने लक्ष्मीबाई की जयंती पर सम्मेलन का किया आयोजन, नारी शक्ति पर दिया जोर

नोएडा : ABVP ने लक्ष्मीबाई की जयंती पर सम्मेलन का किया आयोजन, नारी शक्ति पर दिया जोर

ABVP ने लक्ष्मीबाई की जयंती पर सम्मेलन का किया आयोजन, नारी शक्ति पर दिया जोर

Tricity Today | सम्मेलन

Noida : विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया है। नोएडा के सेक्टर-45 में स्थित सर्वोदय विद्या मंदिर में एक सम्मलेन हुआ है। इस सम्मेलन में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, नारी शिक्षा, बढ़ते अपराधिक विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा, "रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से हम सभी नारी शक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। अब युवाओं को देश हित के लिए कार्य करना चाहिए और अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए।" उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद युवाओं के बीच में रहकर किस प्रकार कार्य करता है।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता भावना राठौर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा छात्राओं के हित में किए गए कार्यो के बारे में बताया। आगे उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र हित के लिए कार्य करने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन से जुड़ने के लिए आह्वान किया है।

विशिष्ट अतिथि राजेंद्र चौहान ने छात्राओं को संबाेधित कर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वावलंबन ,सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज ऐसा कोई काम नहीं है, जो महिलाएं नहीं कर सकती। आज के समय में महिलाएं लड़ाकू विमान तक उड़ा रहीं हैं। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शक्ति पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में सुषमा सिंह (उपाध्यक्ष, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश), विशिष्ट अतिथि राजेंद्र चौहान (महासचिव, पब्लिक वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश) मुख्य वक्ता प्रान्त सह छात्रा प्रमुख भावना राठौर व कार्यक्रम अध्यक्ष आशा चौहान ( प्रधानाचार्य, सर्वोदय विद्या मंदिर) रही। कार्यक्रम में महानगर मंत्री जयंत झा, महानगर विस्तारक ध्रुव गोस्वामी, मीडिया प्रमुख गोपाल गुप्ता, महानगर सह मंत्री नरदेव शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.