महामाया बालिका इंटर कॉलेज में टूटा शीशा, 7 लड़कियों को आई हल्की चोट

नोएडा में बारिश बनी आफत : महामाया बालिका इंटर कॉलेज में टूटा शीशा, 7 लड़कियों को आई हल्की चोट

महामाया बालिका इंटर कॉलेज में टूटा शीशा, 7 लड़कियों को आई हल्की चोट

Tricity Today | महामाया बालिका इंटर कॉलेज

Noida News : तेज आंधी और बारिश के चलते सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में एक गंभीर घटना हुई। रात के समय प्राकृतिक आपदा के कारण स्कूल की बिल्डिंग में लगा शीशा टूटकर गिर गया, जिससे 7 छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस टीम घटना के बाद मौके पर पहुंची। सभी लड़कियों की हालत सामान्य है।

ये लड़कियां हुई घायल
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल छात्राओं की पहचान अनु, उर्वशी, परी, नेहा, राजश्री, पूजा और अतिका के रूप में हुई है। ये सभी छात्राएं स्कूल के हॉस्टल में रह रही थीं। शीशा गिरने के बाद स्कूल की स्टाफ नर्स और वार्डन ने घायलों को तुरंत नोएडा के विनायक अस्पताल में भर्ती कराया। 

इलाज के बाद सभी लड़कियां लौटी हॉस्टल
सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से इलाज और पट्टी करवाने के बाद वापस हॉस्टल में भेजा गया। पुलिस का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है।

Copyright © 2024 - 2025 Tricity. All Rights Reserved.