किशोरी के साथ रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे दिया था वारदात को अंजाम

नोएडा : किशोरी के साथ रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे दिया था वारदात को अंजाम

किशोरी के साथ रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे दिया था वारदात को अंजाम

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा में किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बीते 10 जनवरी को किशोरी के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बीते 10 जनवरी को नोएडा सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ रेप हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह किसी काम से अपने घर से दुकान जा रही थी। उसी दौरान प्रमोद नामक व्यक्ति ने उसको खींचकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आज गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.