जलवायु विहार हादसे में आठ महीने बाद एक्शन, जूनियर इंजीनियर की सेवा समाप्त

Noida News : जलवायु विहार हादसे में आठ महीने बाद एक्शन, जूनियर इंजीनियर की सेवा समाप्त

जलवायु विहार हादसे में आठ महीने बाद एक्शन, जूनियर इंजीनियर की सेवा समाप्त

Tricity Today | जलवायु विहार हादसा

Noida News : नोएडा से बड़ी खबर है। करीब आठ महीने पहले सेक्टर-21 जलवायु विहार में दीवार गिरने से बड़ा हादसा हुआ था। जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई थी। इस मामले में अब एक्शन शुरू हुआ है। मंगलवार को अथॉरिटी ने जेई (जूनियर इंजीनियर) की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह जेई अथॉरिटी में संविदा पर काम कर रहा था। उसकी संविदा रद्द कर दी गई है। हालांकि, अभी कांट्रेक्ट वाली कंपनी पर कार्रवाई नहीं हुई है।

क्या है पूरा मामला
नोएडा प्राधिकरण की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा था। इस दौरान 20 सितंबर 2022 को जलवायु विहार सोसाइटी की दीवार गिर गई थी, जिसमें चार मजूदरों की मौत हुई थी। इस मामले में एसीईओ मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई। जांच समिति ने इस मामले में कंपनी की लापरवाही के अलावा वर्क सर्किल-2 की टीम को भी दोषी माना है। प्राधिकरण ने जांच करके रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। अब इस मामले में कार्रवाई होनी शुरू हो गई है। सोमवार को वर्क सर्किल-2 के जेई शेखर की संविदा समाप्त कर दी गई है। वहीं, निर्माण कंपनी एमडी प्रोजेक्ट एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी पर अभी एक्शन होना बाकी है। 

अथॉरिटी की टीएसी भी जिम्मेदार
अब इस जांच के दायरे में प्राधिकरण के टेक्निकल ऑडिट सेल (टीएसी) के इंजीनियर भी आ सकते हैं। इसकी वजह जांच में सामने आई है। एस्टीमेट बनाते समय दीवार अगर कमजोर थी तो उसे सपोर्ट देने के इंतजाम क्यों नहीं किए गए। किसी भी काम की स्वीकृति प्राधिकरण में टेक्निकल ऑडिट सेल और कमिटी देती है। सूत्रों की मानें तो जांच रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि चारदीवारी जलवायु विहार आवासीय समिति ने बनवाई गई थी। इस चारदीवारी का नक्शा पास नहीं करवाया गया था। यह करीब 25-30 साल पहले बनी थी। शासन को भेजी गई जांच रिपोर्ट में वरिष्ठ प्रबंधक और एई के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.