सक्रिय मरीजों की संख्या 583 हुई, कल से लॉकडाउन में मिलेगी राहत, मगर जरा सी ढिलाई जानलेवा साबित होगी

Noida Covid-19 News : सक्रिय मरीजों की संख्या 583 हुई, कल से लॉकडाउन में मिलेगी राहत, मगर जरा सी ढिलाई जानलेवा साबित होगी

सक्रिय मरीजों की संख्या 583 हुई, कल से लॉकडाउन में मिलेगी राहत, मगर जरा सी ढिलाई जानलेवा साबित होगी

Tricity Today | कोरोना वायरस के 91 नए मामले मिले

बेशक गौतमबुद्ध नगर में सोमवार, 7 जून से लॉकडाउन में राहत मिल जाएगी। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लोगों को पूरी तरह सतर्क रहना होगा। आज जारी रिपोर्ट के मुताबिक जनपद में कोरोना वायरस के 91 नए मामले मिले हैं। जबकि 24 घंटे में 2 लोगों की जान महामारी ने ली है। इसके साथ ही जनपद में कुल मृतकों की संख्या 459 हो गई है। गौतमबुद्ध नगर के जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि सक्रिय मरीजों की संख्या 600 से कम होने के चलते सोमवार से जनपद में लॉकडाउन से राहत मिल जाएगी। 

हालांकि लोगों को पूरी तरह सतर्क रहना होगा। उन्होंने बताया कि नोएडा में आज 91 नए मामले मिले हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 116 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इस वक्त जनपद के विभिन्न अस्पतालों में 583 मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की जान ली है। अब तक कुल चार पांच 459 लोग महामारी का शिकार हो चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर में अब तक कुल 61692 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

डीएम सुहास एलवाई ने जारी की गाइडलाइन
कल यानि सोमवार की सुबह 7:00 बजे से गौतमबुद्ध नगर में अनलॉक लागू हो जाएगा। मतलब, सभी गतिविधियां एक बार फिर शुरू होंगी, लेकिन इसके लिए भी कुछ नियम-कायदे लागू किए गए हैं। इन नियम कायदों की गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई (Suhas LY IAS) ने विस्तार से जानकारी दी है। डीएम की ओर से एक विस्तृत गाइडलाइन (Unlock Guidelines) जारी की गई है। जिसका आम आदमी से लेकर व्यापारी, कारोबारी, कंपनी, फैक्ट्री, दफ्तर, सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में पालन किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.