कैंडिल मार्च निकालने की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, अब मुख्यमंत्री से मिलेंगे जी पी डब्ल्यू एस के सदस्य

नोएडा : कैंडिल मार्च निकालने की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, अब मुख्यमंत्री से मिलेंगे जी पी डब्ल्यू एस के सदस्य

कैंडिल मार्च निकालने की प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, अब मुख्यमंत्री से मिलेंगे जी पी डब्ल्यू एस के सदस्य

Tricity Today | जी पी डब्ल्यू एस के सदस्य

गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों ने 17 जनवरी को प्रस्तावित कैंडिल मार्च को प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर नोएडा स्टेडियम मे बैठक की है। अब 17 जनवरी को ही गौतमबुद्ध नगर के करीब 40 स्कूलों के एक एक या दो एक्टिव अभिभावकों को बुलाकर सभा कर आगे की रणनीति तैयार करने के साथ-साथ कैंडिल मार्च कर 2 मिनट का मौन रख कर सरकार से विरोध प्रकट करेंगे।
      
जी पी डब्ल्यू एस के संस्थापक मनोज कटारिया ने बताया कि आने वाली 17 जनवरी को करीब 40 स्कूलों के अभिभावक एक बैठक में आगे की रणनीति तैयार करेंगे। अभिभावक पहले जिलाधिकारी, सांसद और जिले के सभी विधायकों से मिलकर अपनी समस्याओं का समाधान मांगेंगे। यदि उनसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो जी पी डब्ल्यू एस मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलने की कोशिश कर उनसे अभिभावकों की परेशानियों से अवगत कराएंगे।
        
सोसाइटी के अध्यक्ष कपिल शर्मा ने कहा कि प्रशासन अभिभावकों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक एक दूसरे पर बात टाल देते है। कोई भी अभिभावकों की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है। बैठक मे उपाध्यक्ष पल्लवी राय, एडवाइजर रणपाल अवाना, संगठन सचिव रणधीर कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.