वेव ग्रुप पर रेरा का 55 करोड़ से अधिक का बकाया, 38 दुकानें होंगी नीलाम

Noida News : वेव ग्रुप पर रेरा का 55 करोड़ से अधिक का बकाया, 38 दुकानें होंगी नीलाम

वेव ग्रुप पर रेरा का 55 करोड़ से अधिक का बकाया, 38 दुकानें होंगी नीलाम

Google Image | Symbolic Image

  • दादरी तहसील में लगेगी दुकानों के लिए बोली
  • सेक्टर-18 सिल्वर टावर का मामला
Noida News : वेव मेगा सिटी सेंटर प्राइवेट लिमिटेड की सेक्टर-18 स्थित सिल्वर टावर की दुकानों को जिला प्रशासन नीलाम करेगा। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इसके लिए खुली बोली लगाई जाएगी। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि वेव ग्रुप की इन दुकानों की नीलामी 28 अगस्त को होगी।

ग्रुप की 111 संपत्तियां जब्त
एसडीएम दादरी आलोक गुप्ता ने बताया कि दादरी तहसील में इन दुकानों के लिए नीलामी के बोली लगाई जाएगी। कोई भी व्यक्ति इन दुकानों के लिए बोली लगा सकता है। वेव ग्रुप पर रेरा का 55 करोड़ से अधिक का बकाया है। इसकी 111 संपत्तियों को जिला प्रशासन जब्त कर चुका है। इनमें से 38 दुकानों की नीलामी पहले रखी गई है। उसके बाद अन्य संपत्तियों को भी नीलाम किया जाएगा।

रिजर्व प्राइस 48 लाख से 2.7 करोड़ रुपये
 वेव ग्रुप को बकाया जमा करने के लिए इसके पहले भी नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने बकाया जमा नहीं किया, जिसके चलते इन संपत्तियों को नीलाम किया जा रहा है। ये दुकानें 165 से 1240 वर्गमीटर तक की हैं। इन दुकानों की रिजर्व प्राइस 48 लाख से 2.7 करोड़ रुपये के बीच है। ये दुकानें नोएडा के सबसे पॉश और कॉमर्शियल हब में है।

101 बिल्डरों से होनी है 503 करोड़ की वसूली
बकायादार बिल्डरों पर शिकंजा जिला प्रशासन बकायेदार बिल्डरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिले में 101 बिल्डर से 503 करोड़ रुपये वसूली होनी है। इसमें दादरी तहसील में 73 बिल्डरों के खिलाफ 487 करोड़ की 1325 आरसी जारी हुई है। इनकी वसूली के लिए दादरी तहसील प्रशासन 40 से अधिक बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है। इनके कार्यालयों को सील करने के साथ ही उनकी संपत्ति को भी जब्त किया जा चुका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.