रिहाई के बाद किसानों ने आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई, कहा-'हारेंगे नहीं'

नोएडा : रिहाई के बाद किसानों ने आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई, कहा-'हारेंगे नहीं'

रिहाई के बाद किसानों ने आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई, कहा-'हारेंगे नहीं'

Social Media |  कांग्रेस नेता अनिल यादव किसान आन्दोलन के समर्थन में हरौला बारात घर पहुंचे

नोए़़डा : कांग्रेस नेता अनिल यादव मंगलवार की रात जेल से रिहा होने के पश्चात आज एक बार फिर किसान आन्दोलन के समर्थन में हरौला बारात घर पहुंचे। जहां जेल से रिहा हुए किसानों ने कांग्रेस नेता का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। नोएडा किसान आंदोलन में पुलिस ने 103 किसानों को जेल भेजा था। मंगलवार देर रात गौतमबुद्ध नगर जेल प्रशासन ने  21 किसानों और आंदोलनकारियों को रिहा किया था। इसमें सपा नेता सुनील चौधरी, कांग्रेस नेता ओमवीर यादव और अनिल यादव शामिल हैं।

नोएडा सेक्टर 5 हरौला बरात घर में चल रहे नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के खिलाफ प्रदर्शन में अनिल यादव ने कहा कि नोएडा ने ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा जहां माताएं बहनों के साथ बदसलूकी और बुजुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हो। उन्होंने कहा कि नोएडा के किसानों पर अत्याचार सरकार के संरक्षण में किया जा रहा है और सत्ताधारी पार्टी व जनप्रतिनिधि ध्यान रखें कि छह महीने बाद उन्हें वोट मांगने इन्हीं लोगों के बीच आना है। उन्होंने कहा कि अगर सभी जेल भेजे किसानो को बिना शर्त जल्द ही नहीं रिहा किया जाता तो नोएडा के किसान महापंचायत कर आन्दोलन को और विशाल रूप देने का काम करेंगे और यदि पुनः जेल भी जाना पड़े तो कांग्रेस पार्टी के लोग पीछे नहीं हटेंगे।



दूसरी तरफ किसान नेता सुनील चौधरी की अगुवाई में भारी संख्या में किसानों ने आज लक्सर जेल के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जेल में बंद सभी आंदोलनकारी किसानों को तत्काल प्रभाव से रिहा किया जाए। बताते चलें कि 1 दिन पहले ही 21 किसानों को जेल से रिहा किया गया था। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन को नई धार मिलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.