बोले- मैम को नोएडा में विकास के लिए जाना जाएगा

रितु माहेश्वरी के ट्रांसफर के बाद शहरवासियों में गम का माहौल : बोले- मैम को नोएडा में विकास के लिए जाना जाएगा

बोले- मैम को नोएडा में विकास के लिए जाना जाएगा

Tricity Today | रितु माहेश्वरी के ट्रांसफर के बाद शहरवासियों में गम का माहौल

Noida News : नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी का तबादला होने के बाद शहर के लोग उनके किए गए कामों की सराहना कर रहे हैं। अब रितु माहेश्वरी को आगरा प्राधिकरण में जिम्मेदारी दी गई है। नोएडा में कानपुर में तैनात लोकेश एम प्राधिकरण को नया सीईओ बनाकर भेजा गया है। पिछले करीब 3 सालों में हुए नोएडा में विकास कार्यों की चर्चाएं कर रहे हैं। इसमें सबसे अहम चर्चा नोएडा को साफ सुथरा और आकर्षित बनाने को लेकर हो रही है। इन सब के पीछे का योगदान शहरवासी रितु माहेश्वरी को दे रहे हैं।

आरडब्ल्यूए और फेडरेशन के लिए दुख की खबर
रितु माहेश्वरी के तबादले पर आरडब्ल्यूए सेक्टर-51 के महासचिव संजीव कुमार का कहना है कि आरडब्ल्यूए और फेडरेशन के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। रितु माहेश्वरी के कार्यकाल में नोएडा में जो स्वच्छता और विकास के ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, वह इनके बिना होना असंभव था। उन्होंने बताया कि एक ही मीटिंग में डीएमआरसी के पिलर को शिफ्ट करवाना, लोगों के आग्रह करने पर लेजर शो को मेघदूतम पार्क से हटवाना, सेक्टर-51 के लिए दूसरा बारातघर बनवाकर देना, नोएडा शहर को स्वच्छता के शिखर पर पहुंचाना, डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन, नोएडा शहर में सुंदर और बड़े पार्कों का निर्माण, नोएडा शहर की एंट्रेंस पर नोएडा पत्थरों पर तराश कर लिखना, शहरभर में मुख्य मार्गों पर चित्रकारी करवाना और सुंदर बनाना, शहर के मुख्य सड़कों को तिरंगा लाइट से सुसज्जित करना आदि ऐसे ऐतिहासिक कार्य हैं, जो रितु माहेश्वरी के बिना होने असंभव थे। आज नोएडा शहर की जो पहचान है, वह रितु माहेश्वरी की वजह से है।

12 जुलाई 2019 को संभाला था नोएडा का कार्यभार
अपने काम से नोएडा की सूरत बदलने वाली 2003 बैच की आईएएस अफसर रितु माहेश्वरी (Ritu Maheshwari) का ट्रांसफर हो गया है। उनको आगरा मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। शहरवासियों के मुताबिक यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके कार्यकाल में नोएडा की सूरत बदली है। रितु माहेश्वरी ने 12 जुलाई 2019 को नोएडा का कार्यभार संभाला था। तब से अब तक उन्होंने हजारों करोड़ रुपए की परियोजना को गति दी है। उनके कार्यकाल के दौरान हजारों करोड़ रुपए की सौगात जमीन पर उतरी और हजारों करोड़ रुपए की सौगात विकासशील है। अगर आप रात के समय नोएडा की किसी सड़क पर सफर करेंगे तो एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। चारो तरह आकर्षित लाइट्स से नोएडा को एक शानदार शहर की पहचान दिलवाई है। आज नोएडा शहर उत्तर प्रदेश और देश में कई मामलों में नंबर-1 है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.