अखिलेश यादव ने नोएडा के सुनील चौधरी को दी बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिमी यूपी पर फोकस

सपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित : अखिलेश यादव ने नोएडा के सुनील चौधरी को दी बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिमी यूपी पर फोकस

अखिलेश यादव ने नोएडा के सुनील चौधरी को दी बड़ी जिम्मेदारी, पश्चिमी यूपी पर फोकस

Tricity Today | सुनील चौधरी

Noida News : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी की प्रदेश में जंबो कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें कुल 112 सदस्यों को शामिल किया गया है। कार्यकारिणी में नोएडा के सुनील चौधरी को भी स्थान दिया गया है। उन्हें प्रदेश सचिव बनाया गया है।

नोएडा से तीन बार लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव
साल 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारियों में समाजवादी पार्टी भी जुट गई है। रविवार को जारी उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी में पश्चिमी यूपी में गुर्जर वोटरों पर डोरे डालने की कोशिश की गई है। इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 112 सदस्यों को कार्यकारिणी में जगह दी है। पार्टी ने नोएडा विधानसभा सीट से तीन बार प्रत्याशी रहे सुनील चौधरी को सचिव बनाया है। सुनील चौधरी साल 2012, 2017 और 2022 में नोएडा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। सपा कार्यकारिणी में सुनील चौधरी इकलौते गुर्जर नेता हैं। 

बधाइयों का तांता
सुनील चौधरी को अखिलेश यादव का भरोसेमंद सिपाही माना जाता है। प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आपको बता दें कि सुनील के दादा चौधरी अजब सिंह दो बार विधायक रहे थे और चाचा छह बार एमएलसी रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.