राम मंदिर का निमंत्रण मिला तो जरूर जाएंगे

नोएडा में अखिलेश यादव बोले- राम मंदिर का निमंत्रण मिला तो जरूर जाएंगे

राम मंदिर का निमंत्रण मिला तो जरूर जाएंगे

Google Photo | अखिलेश यादव

Noida News : देश में अब धीरे-धीरे राजनीतिक गलियारों में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी दल के नेता एक दूसरे के खिलाफ जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच, पार्टी के मुखिया जगह-जगह दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। सोमवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दौरे पर रहे। अखिलेश यादव का स्वागत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से किया। इसका नेतृत्व नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने किया। राम मंदिर पर बोले
पत्रकारों के सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले चुनाव में भारत में विकसित देशों की तरह बैलेट पेपर से मतदान की परंपरा को शुरू करना चाहिए। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि उन्हें निमंत्रण मिलेगा तो वह राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में जरूर शामिल होंगे। उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

संजीव त्यागी ने अपने आवास पर किया स्वागत
नोएडा डीएनडी के बाद अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां पर सपा के प्रदेश सचिव संजीव त्यागी ने अपने आवास पर स्वागत किया। संजीव त्यागी ने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनको प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है। जिम्मेदारी देते समय अखिलेश यादव ने उनसे ग्रेटर नोएडा में उनके आवास पर आने का वादा किया था। आज उन्होंने यह वादा पूरा किया है। संजीव त्यागी मूल रूप से रबूपुरा के पास स्थित उतरावली गांव के रहने वाले हैं। लेकिन, काफी समय से परी चौक के नजदीक स्थित एनआरआई सिटी में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। मौके पर समाजवादी पार्टी के काफी दिग्गज नेता मौजूद रहे।

सपा पदाधिकारियों ने ताकत झोंकी
अखिलेश यादव ने जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। दूसरी तरफ, लोकसभा में अपनी उम्मीदवारी की दावेदारी करने के लिए सपा पदाधिकारियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी की मजबूती को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जिले के पदाधिकारियों को मंत्र देकर गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.