नोएडा में अखिलेश यादव, थोड़ी देर में करेंगे रघुवर प्रधान की प्रतिमा का अनावरण

VIDEO : नोएडा में अखिलेश यादव, थोड़ी देर में करेंगे रघुवर प्रधान की प्रतिमा का अनावरण

नोएडा में अखिलेश यादव, थोड़ी देर में करेंगे रघुवर प्रधान की प्रतिमा का अनावरण

Tricity Today | नोएडा में अखिलेश यादव

Noida : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव नोएडा आ गए हैं। नोएडा के सेक्टर-121 में रघुवर प्रधान के कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में अखिलेश यादव उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। वैसे तो अखिलेश यादव का यह निजी कार्यक्रम है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव सपा उम्मीदवार रहे सुनील चौधरी के आवास पर जाएंगे। इस साल में दूसरी बार नोएडा आए अखिलेश यादव
अखिलेश यादव वर्ष 2022 में दूसरी बार नोएडा आए हैं। इससे पहले यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान अखिलेश नोएडा आए थे। वहां पर उन्होंने अपने तीनों उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे थे। अखिलेश इस बार एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जिले में आए हैं। 

नोएडा में अखिलेश तो गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ
एक तरफ अखिलेश यादव नोएडा में हैं। दूसरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पड़ोसी जिले गाजियाबाद में दौरा कर रहे हैं। शनिवार की सुबह योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद के जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ हाई लेवल बैठक की थी। जिसके बाद उन्होंने जनपद में चल रही रियोजनाओं का निरीक्षण किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.